HomeAccidentसितारगंज ब्रेकिंग : नानकमत्ता स्थित मायके आई नव विवाहिता पर जंगल में...

सितारगंज ब्रेकिंग : नानकमत्ता स्थित मायके आई नव विवाहिता पर जंगल में तेंदुए का हमला, गम्भीर

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सितारगंज। नानकमत्ता में अपने मायके आई एक नवविवाहिता को जंगल में तेंदुए ने हमला करके घायल कर दिया। घायल महिला को सीएचसी नानकमत्ता से हल्द्वानी के लिये रेफर कर दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार दीक्षा का हाल ही में धनीचंद नामक युवक से विवाह हुआ है। वह कुछ दिन पहले ही अपने पिता वीरेन्द्र चंद्र के घर नानकमत्ता के नग्ला गांव आई । आज दोपहर वह पशुओं के लिये हरा चारा लेने के लिये रन्साली के जंगल में गई थी। जहां तेंदुए ने उस पर हमला कर दिया। दीक्षा के शोर मचाने पर अन्य महिलाएं पहुंच गयीं और शोर सुनकर तेंदुआ जंगल में भाग गया। घायल महिला को सीएचसी नानकमत्ता ले जाया गया। जहां से उसे हल्द्वानी के लिये रेफर कर दिया गया।
रन्साली के रेंजर प्रदीप कुमार धौलखंडी ने बताया वन विभाग का एक कर्मचारी घायल के साथ हल्द्वानी भेजा गया है। घायल महिला की हर सम्भव मदद की जायेगी।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments