HomeBreaking Newsखबरदार : प्रदेश में खुला घूम रहा है एक कोरोना पॉजिटिव, एम्स...

खबरदार : प्रदेश में खुला घूम रहा है एक कोरोना पॉजिटिव, एम्स ने की पुष्टि, तलाश जारी, कुल संख्या 97

ऋषिकेश। एम्स ऋषिकेश में आज एक ऐसा व्यक्ति कोरोना से संक्रमित पाया गया है जो इस समय खुला घूम रहा है। उसका मोबाइल फोन स्विच ऑफ़ है। इस तरह अब प्रदेश मे कोरोना संक्रमितों की संख्या 97 ही गई है। एम्स ऋषिकेश ने इस नये कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि की है।
एम्स के मीडिया जो जारी प्रेसनोट में कहा गया है कि मुंबई ,महाराष्ट्र से आए उत्तरकाशी निवासी 35 वर्षीय व्यक्ति की कोविड रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। यह व्यक्ति मुंबई से बस से उत्तरकाशी के लिए आया था। भरत मंदिर स्कूल स्थित कैंप में इस व्यक्ति की प्रारंभिक जांच हुई। जहां से इसको 17 मई को एम्स ऋषिकेश की स्क्रीनिंग ओपीडी में भेजा गया, जहां उसका सैपल लिया गया जो 18 मई को पॉजिटिव आया है। स्टेट सर्विलांस आफिसर को इस बारे में सूचना दे दी गई है व मरीज को ट्रेस करने को कहा गया है। एम्स द्वारा भी इस व्यक्ति से संपर्क करने का प्रयास किया जा रहा है।मगर उसका मोबाइल नंबर बंद आ रहा है।। इसके अलावा एम्स में उत्तरकाशी से प्राप्त एक अन्य सैंपल भी पॉजिटिव पाया गया है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Advertisement

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments