बागेश्वर। कपकोट के काफलीक मेड़ा गांव में सड़क निर्माण में लगे एक नेपाली मजदूर की खाई में गिर जाने के कारण मौत हो गई। मामला कल शाम का है। कपकोट तहसील के ग्राम सभा काफलीकमेडा सड़क निर्माण कार्य में लगा नेपाल के सुरखेत निवासी लगभग 51 वर्षीय नेपाली मजदूर नरबहादुर पुत्र शेर बहादुर सड़क की दीवार का कार्य कर रहा था। इसी बीच वह पैर फिसलने के कारण नीचे खाई मे गिर गया। उसे निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कपकोट लाया गया। ज्यादा चोट होने के कारण कपकोट से जिलाचिकित्सालय बागेश्वर को रिफर किया गया । जहां उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गयी।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS




