HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज : बस में तोड़फोड़ और महिला से छेड़छाड़ के आरोपी दबोचे

सितारगंज : बस में तोड़फोड़ और महिला से छेड़छाड़ के आरोपी दबोचे

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नारायण सिंह रावत
सितारगंज। बस में तोड़फोड़, चालक से मारपीट और महिला से छेड़छाड़ के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया।

बीते आठ मार्च को एसडी पाली सिडकुल की बस कर्मचारियों को लेकर शक्तिफार्म जा रही थी। इस दौरान जसवीर सिंह पुत्र संता सिंह और राजू सिंह पुत्र संता सिंह ने साथियों के साथ मिलकर बस रोक ली। आरोपियों ने चालक जगदीश सिंह पुत्र हरजिंदर सिंह से मारपीट करने के साथ ही बस में तोड़फोड़ की। बीचबचाव के लिए आई बस सवार महिला से छेड़छाड़ और मारपीट की। बस चालक जगदीश सिंह ने इस मामले की तहरीर पुलिस को दी थी।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : मदन कौशिक ने ली बंशीधर भगत की जगह, बने नए भाजपा अध्यक्ष

पुलिस ने आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर लिया था। गुरुवार को पुलिस ने आरोपी जसवीर और राजू निवासी शक्तिफार्म कुशमोठ को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा पुलिस ने एक वारंटी बलकार सिंह निवासी बिजटी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम में शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज अशोक कांडपाल एसआई धीरेंद्र परिहार, कांस्टेबल दीपक जोशी, नरेंद्र पाठक और बलवंत सिंह शामिल रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments