रामनगर से चौखुटिया जा रहा एक डम्पर स्यालकोट (बासोट) के समीप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस दुर्घटना में डम्पर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह डम्पर संख्या यूके 04सीबी533 बासोट के स्यालकोट के समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक वाहन को पास देने के प्रयास में असंतुलित होकर खाई में जा गिरा। इस हादसे में चालक फहीम पुत्र फ़ैयाज़ उर्फ पप्पू निवासी इंदिरा कॉलोनी, रामनगर गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस व ग्रामीणों की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर 108 सेवा के माध्यम से घायल को स्वास्थ्य केंद्र भिकियासैंण लाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया जाएगा।
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।