HomeCrimeवीडियो : प्रधान के अन्तिम संस्कार में शामिल होने आये भाजपा विधयक...

वीडियो : प्रधान के अन्तिम संस्कार में शामिल होने आये भाजपा विधयक पर ग्रामीणों का हमला, जान बचाकर गन्ने के खेतों में भागे एमएलए

पीयूष मिश्रा
अयोध्या
। भाजपा नेता व ग्राम प्रधान की हत्या का मामला शाम होते-होते गर्मा गया। प्रधान के अंतिम संस्कार में शामिल होने आये मिल्कीपुर के भाजपा विधायक बाबा गोरखनाथ को स्थानीय ग्रामीणों ने खदेड़ डाल। गुस्सये ग्रामीणों ने उन्हें गन्ने के खेतों में दौडा दिया। भाजपा सांसद लल्लू सिंह की मौजूदगी में स्थानीय ग्रामीणों ने भाजपा विधायक के साथ बद्सलूकी की। थाना इनायतनगर के पलिया प्रताप शाह गांव में दिवंगत प्रधान का अन्तिम संस्कार हो रहा था।

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement

देखें वीडियो….

पढिए इससे पहले क्या हुआ था

अयोध्या ब्रेकिंग : धर्मपुर बाजार में दिन दहाड़े गोलीकांड, प्रधान समेत दो की मौत

अयोध्या। कोतवाली क्षेत्र के इनायत नगर के धर्मपुर बाजार में पुरानी रंजिश के चलते दिनदहाड़े गोली चल गई। इस गोलीकांड में प्रधान समेत दो लोगों की मौत हो गई। गोलीकांड के बाद गांव पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। तमाम आलाअधिकारी मौके पर पहुंचे हुए हैं और आसपास के क्षेत्रों से भारी पुलिस फोर्स यहां तैनात किया गया है। बताया जा रहा है कि ग्राम प्रधान जय प्रकाश सिंह व राम पदारथ यादव के बीच हुई गोलीबारी में दोनों की गोली लगने से मौत हो गई। जय प्रकाश सिंह पलिया प्रताप शाह पंचायत के प्रधान थे। उन्हें सांसद लल्लू सिंह का करीबी माना जाता है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments