HomeUttarakhandUdham Singh Nagarरुद्रपुर : भाईचारा एकता मंच का नारी सम्मान समारोह 8 मार्च को

रुद्रपुर : भाईचारा एकता मंच का नारी सम्मान समारोह 8 मार्च को

रुद्रपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाईचारा एकता मंच का नारी सम्मान समारोह 8 मार्च को रामलीला ग्राउंड निकट रोडवेज के पास होगा। उक्त जानकारी देते हुए भाईचारा एकता मंच के केंद्रीय अध्यक्ष केपी गंगवार ने बताया कि भाईचारा एकता मंच महिला सशक्तिकरण के लिए काम करता है इसी संबंध में 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर भाईचारा एकता मंच द्वारा एक भव्य नारी सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन रामलीला मैदान निकट रोडवेज के पास किया जा रहा है जिसमें समाज में अच्छा कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित करने के साथ-साथ मीडिया कर्मियों को भी उनके सहयोग और कोरोना काल में हुए अच्छे कार्य के लिए सम्मानित किया जाएगा। वहीं कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया गया है। भाईचारा एकता मंच के पदाधिकारियों ने सभी से कार्यक्रम में पहुंचने की अपील की है।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments