लालकुआं। अम्बेडकर नगर वार्ड नम्बर एक निवासी निर्धन दलित बुजुर्ग दलित को भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोज मौर्य ने राशन व नगद राशि देकर उनके जीवन निर्वहन का सहारा दिया।
बताया गया है कि अम्बेडकर नगर वार्ड नंबर एक निवासी दलित बुजुर्ग श्रीकृष्ण कि 60 वर्षीय पत्नी जो लम्बे समय से फालिस की बीमारी से जूझ रही है । वही दो दिन पूर्व बुजुर्ग श्रीकृष्ण भी रिक्शा चलाते समय गम्भीर रूप से घायल हो गये थे। उनके पैर में गम्भीर चोट आई है जिसका आज पता चलते ही भाजपा अनुसूचित मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मनोज मौर्या बुजुर्ग दंपत्ति के घर पहुंचे और उन्हें दैनिक जीवन संबंधी सामग्री प्रदान की।
इधर मनोज मौर्या ने कहा कि वह आगे भी इस तरह बेसहारा लोगों की मदद करते रहेंगे।
अम्बेडकर नगर वार्ड नंबर एक निवासी दलित बुजुर्ग दंपत्ति कि बड़ी ही दयनीय हालत में अपना जीवन यापन कर रहा है तथा उक्त दंपत्ति के सामने रोजी रोटी का संकट पैदा हो गया हैं। इधर बुजुर्ग दंपत्ति ने जनप्रतिनिधियों से आर्थिक मदद की गुहार लगाई है।
लालकुआं न्यूज : अम्बेडकर नगर में निर्धन दलित दम्पति को भाजपा नेता मौर्या ने दिया सहारा
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

