HomeUttarakhandAlmoraहरिद्वार महाकुंभ 2021 : 500 देव डोलियां व 1200 नेजा निशान यात्रा...

हरिद्वार महाकुंभ 2021 : 500 देव डोलियां व 1200 नेजा निशान यात्रा में करेंगी प्रतिभाग, अल्मोड़ा पहुंचे मोहन सिंह गांव वासी, दीपक पांडे, अजय वर्मा एवं अजय पांडे को सौंपी शोभायात्रा संयोजक की जिम्मेदारी

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
योग निलयम शोध संस्थान, श्री देव भूमि लोक संस्कृति विरासत शोभायात्रा समिति द्वारा हरिद्वार महाकुंभ महापर्व 2021 को हिमालय क्षेत्र के अनेक देवी-देवताओं की डोलिया व नीजा निशान के सामूहिक पावन स्नान एवं शोभायात्रा की व्यापक तैयारी की जा रही है।
श्री देव भूमि लोक संस्कृति विरासत शोभायात्रा समिति के अध्यक्ष एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री उत्तराखंड सरकार मोहन सिंह रावत गांववासी ने एक होटल सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि हरिद्वार कुंभ महापर्व 2021, सौर मास वैशाख 11 व 12 को सभी देवी—देवताओं की पावन डोलियां निजा, निशान व प्रतीक 24 अप्रैल 2021 को ऋषिकेश से हरिद्वार के लिए प्रस्थान करेंगी। इसके बाद 25 अप्रैल 2021 को हर की पैड़ी कुंड में स्नान कर शोभायात्रा के साथ देवी—देवताओं के द्वारा आशीर्वाद समारोह का आयोजन होगा। इस अवसर पर उत्तराखंड एवं हिमालयी क्षेत्र के विभिन्न जनपदों से 500 देव डोलियां व 1200 नेजा निशान इस यात्रा में प्रतिभाग करेंगी। इस यात्रा के निमित्त अल्मोड़ा जनपद से दीपक पांडे, अजय वर्मा एवं अजय पांडे को इस शोभायात्रा के संयोजक की जिम्मेदारी दी गई है। इस अवसर पर देवभूमि लोक संस्कृति विरासत शोभायात्रा के मुख्य प्रचारक शूरवीर रतूड़ी (पूर्व अपर मुख्य अधिकारी), अजय वर्मा, प्रकाश लोहनी, दीपक पांडे, डॉ. प्रेम प्रकाश पांडेय, अखिलेश मिश्रा, कृष्णा बिष्ट, खजान जोशी, हिमानी बाराकोटी, अपर्णा करकोटी, भावना पांडेय, हिमांषु परगाई, मदन बिष्ट, रेवाधर पांडेय, संजय डालाकोटी आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments