HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : लीजिए आ गई एडवाइजरी, जाने क्या खुलेगा क्या रहेगा...

ब्रेकिंग न्यूज : लीजिए आ गई एडवाइजरी, जाने क्या खुलेगा क्या रहेगा बंद लॉक डाउन 4.0 में

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नई दिल्ली। पूरे देश में लॉकडाउन 4.0 के ऐलान के बाद गृह मंत्रालय की ओर से गाइडलाइंस जारी कर दी गई है। लॉकडाउन 4.0 में घरेलू-विदेशी उड़ानों को इजाजत नहीं दी गई है। हॉटस्पॉट एरिया में सख्ती जारी रहेगी। मेट्रो-सिनेमा हाल पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा स्कूल-कॉलेज बंद भी बंद रहेंगे। सभी तरह के पूजा स्थल बंद रहेंगे और ईद भी इस बार लॉकडाउन में मनाई जाएगी। पूरे देश में लॉकडाउन 4.0 को बढ़ा दिया गया है।

इस बाबत गृह मंत्रालय की ओर से गाइडलाइंस जारी कर दी गई। इसमें भी घरेलू-विदेशी उड़ानों को इजाजत नहीं दी गई है। हॉटस्पॉट एरिया में सख्ती जारी रहेगी। मेट्रो पर पाबंदी रहेगी। इसके अलावा स्कूल-कॉलेज बंद भी बंद रहेंगे। रेस्त्रां, स्कूल और जिम को भी खोलने की इजाजत नहीं दी गई है।
नई गाइडलाइन के मुताबिक, केंद्र ने कोरोना संक्रमित इलाकों के लिए 5 जोन तय करने का निर्देश दिया है। रेड, ग्रीन, ऑरेंज, बफर और कंटेनमेंट जोन राज्य सरकारें तय करेंगी। कंटेनमेंट जोन में केवल आवश्यक चीजों की सप्लाई की अनुमति होगी। इधर, कैबिनेट सचिव राजीव गौबा लॉकडाउन 4.0 के गाइडलाइंस को लेकर आज रात 9 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी राज्यों के मुख्य सचिवों/ महानिदेशकों से चर्चा करेंगे। लॉकडाउन 3.0 की मियाद आज खत्म हो रही है।

इससे पहले ​की हमारी खबर नीचे देखें

ब्रेकिंग न्यूज : लॉक डाउन 4.0 पर केंद्र सरकारी के चुप्पी के बीच आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का आदेश,राज्यों से लॉकडाउन उपाय 31 तक जारी रखने को कहा

नई दिल्ली। लॉकडाउन 4.0 पर केंद्र सरकार की चुप्पी के बीच अचानक राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण सामने आया है। प्राधिकरण की ओर से तमाम राज्श्य सरकारों, राज्य प्राधिकरणों के मंत्रालयों तथा विभागों को बाकायदा पत्र लिखकर 31 मई तक लॉकडाउन उपायों को जारी रखने के लिए कहा है। हम आपको बता दें कि चार दिन पहले जब पीएम नरेंद्र मोदी ने देश को संबोधित किया था तब उन्होंने साफ कहा था कि लॉकडाउन 4.0 नए रूप रंग में होगा, इसकी जानकारी आपको समय पर दे दी जाएगी। उससे पहले केंद्रीय गृह मंत्री ने लॉक डाउन बढ़ाने की जानकारी दी थी। जबकि दो बार लॉकडाउन का फरमान सुनाने स्वयं पीएम नरेंद्र मोदी सामने आ चुके हैं। इस बार आपदा प्रबंधन प्राधिकरण का आर्डर सामने आया है।

देखिए प्राधिकरण के सदस्य सचिव द्वारा जारी किया गया आदेश

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments