HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: अल्मोड़ा नगरी में सांस्कृतिक गतिविधियां बेहद जरूरी—भदौरिया, उदयशंकर नाट्य अकादमी...

ALMORA NEWS: अल्मोड़ा नगरी में सांस्कृतिक गतिविधियां बेहद जरूरी—भदौरिया, उदयशंकर नाट्य अकादमी के मंच पर छाया नाटक ‘पहाड़ के रंग’

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

बृजेन्द्र लाल साह थियेटर सोसायटी ने ‘पहाड़ के रंग’ नामक नाटक की शानदार प्रस्तुति उदयशंकर नाट्य अकादमी में दी।इस मंचन में मुख्य अतिथि के रूप में जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया शामिल हुए। उन्होंने कलाकारों के हुनर की प्रशंसा करते हुए कहा कि अल्मोड़ा की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए सांस्कृतिक गतिविधियां बेहद जरूरी हैं।
जिलाधिकारी ने कहा कि सांस्कृतिक नगरी में समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित होते रहने चाहिए। उन्होंने बताया कि मल्ला महल में ओपन एयर थियेटर बनाया जा रहा है। जिसमें जल्द ही ऐसे कार्यक्रम शुरू किए जायेंगे। नवनिर्मित थियेटर में सांस्कृतिक क्रियाकलापों का समय-समय पर आयोजन किया जायेगा। जिलाधिकारी ने मंचित नाटक की भरपूर प्रशंसा करते हुए भविष्य में लोक संस्कृति को बढ़ाने में हर संभव सहयोग देने का विश्वास भी दिलाया।
नाटक मंचन के दौरान मुख्य अतिथि तथा विशिष्ट अतिथियों को बैच लगाकर सम्मान किया गया। नाटक में मुख्य पात्र रक्षित तिवारी, भाष्करानन्द तिवारी, हिमांशु काण्डपाल, अभिषेक शर्मा, संतोष मेहरा, भाष्कर भौर्याल, पारू उप्रेती, भावना काण्डपाल, कल्पना काण्डपाल, अनु मेहता, उमाशंकर आदि शामिल रहे जबकि संचालन कमलेश पाण्डे ने किया। कार्यक्रम में आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष प्रतुल अग्निहोत्री, व्यापार मण्डल अध्यक्ष सुशील साह, अमन नज्जौन, प्रभात साह गंगोला, मनमोहन चैधरी, आर्शीवाद चौधरी, जयमित्र बिष्ट समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments