HomeBreaking Newsहल्द्वानी ब्रेकिंग : छात्र महासंघ के पूर्व उपाध्यक्ष ने कथित प्रेमिका के...

हल्द्वानी ब्रेकिंग : छात्र महासंघ के पूर्व उपाध्यक्ष ने कथित प्रेमिका के दरवाजे पर तोड़ा दम, जहर खाकर पहुंचा था उसके घर

हल्द्वानी। यहां के मुखानी क्षेत्र में किराये के कमरे में रहने वाले पूर्व छात्र महासंघ उपाध्यक्ष ने जहर खाकर कर अपनी कथित प्रेमिका के घर जा पहुंचा। यहां उसकी हालत बिगड़ी औरकुछ ही देर में उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि लामाचौड़ स्थित प्रेमिका के घर में जाकर पूर्व छात्र संघ उपाध्यक्ष सुंदर आर्य ने जहर खा लिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि ढोलीगांव का रहने वाला सुंदर आर्य पीलीकोठी में किराये पर रहता था।

ADVERTISEMENTSAd Ad

जानकारी के मुताबिक सुंदर आर्य का जिस लड़की के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा था। उसका विवाह कहीं और तय हो गया था इसीलिए सुदंर आर्या पिछले कई दिनों से तनाव में चल रहा था। आज वह जहर खाकर प्रेमिका के घर पहुंच गया। जहां उसकी हालत बिगड़ी और कुछ देर में उसने दम तोड़ दिया। मुखानी पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच में जुट गई है। अभी सुदंर के परिजन मौके पर नहीं पहुंचे हैं। उन्हें पुलिस ने सूचना भिजवा दी है।

हल्द्वानी : प्रैक्टिकल देने गई छात्रा लापता, पुलिस जुटी तलाश में

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments