चमोली। भारतीय वायु व नौसेना के संयुक्त आपरेशन में जवानों ने समुद्र तल से 14000 फीट की ऊंचाई पर स्थित बनी कृत्रिम झील की गहराई मापी। नौसेना के गोताखोरों को लेकर वायु सेना का एडवांस्ड लाईट हेलीकाप्टर ने उड़ान भरी थी। इसके बाद गोताखोरों को झील में उतारा गया।
ADVERTISEMENTS
यह हिमनदीय झील चमोली जिले के तपोवन से के 5 किमी ऊपर की ओर है। राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल ने चमोली जिले के ऊपरी इलाकों में बनी झील के पास संचार के लिए क्विक डिप्लोमेबल एंटेना (QDA) सिस्टम भी स्थापित कर दिया है।