HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : सीएम को रात भर सोने नहीं दिया मच्छरों ने,...

ब्रेकिंग न्यूज : सीएम को रात भर सोने नहीं दिया मच्छरों ने, सर्किट हाउस के प्रभारी इंजीनियर निलंबित, डीएम-एसपी पर गाज गिरना तय

सीधी (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने 17 फरबरी की रात मच्छरों की वजह से सो नहीं सके। जब साढ़े तीन बजे के आसपास उनकी आंख लगी तो चार बजे सर्किट हाउस के छत पर रखी पानी की टंकी से ओवरफ्लो होने लगा। आवाज सुनकर सीएम ने स्वयं उठकर मोटर बंद कराई। इस पूरे घटनाक्रम के बाद सर्किट हाउस के प्रभारी इंजीनियर को निलंबित कर दिया गया है। जिले के जिलाधिकारी और एसपी पर भी गाज गिर सकती है।
दैनिक भास्कर ने इस खबर को विस्तार से अपने पोर्टल पर दिया है। खबर के मुताबिक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के रात्रि विश्राम में खलल सीधी जिला प्रशासन को महंगा पड़ सकता है। सर्किट हाउस में मच्छरों के कारण शिवराज रातभर सो नहीं पाए। इतना ही नहीं, सुबह 4 बजे पानी की टंकी ओवरफ्लो हो गई तो माेटर बंद कराने के लिए खुद उठकर जाना पड़ा। पता चला कि मोटर बंद कराने का सिस्टम भी भगवान भरोसे ही है।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

मुख्यमंत्री की नाराजगी सामने आने के बाद आनन-फानन में सीधी के सर्किट हाउस के प्रभारी इंजीनियर को सस्पेंड कर दिया गया है। मामले में कलेक्टर और एसपी पर भी गाज गिर सकती है। शिवराज 17 फरवरी को सीधी में हुए बस हादसे के बाद पीड़ितों का हाल जानने के लिए पहुंचे थे। उन्होंने सर्किट हाउस में ही रात बिताई थी। उन्हें पूरी रात मच्छरों ने काटा। रात करीब ढाई बजे उनके कमरे में मच्छर मारने की दवा का छिड़काव किया गया। रात करीब साढ़े तीन बजे जैसे-तैसे उनकी नींद लगी, तो सुबह 4 बजे टंकी से पानी बहने लगा। लगातार पानी बहने पर मुख्यमंत्री ने उठकर खुद मोटर बंद कराई। मुख्यमंत्री को हुई इस परेशानी की जानकारी गुरुवार को मंत्रालय पहुंची। सर्किट हाउस के प्रभारी इंजीनियर बाबूलाल गुप्ता को निलंबित कर दिया गया।

खबर के अनुसार मुख्यमंत्री को सर्किट हाउस के VIP रूम में ठहराया गया था। मुख्यमंत्री दिनभर मृतकों के परिजन से मिलने उनके घर गए थे। रात करीब 10 बजे उन्होंने सीधी के कलेक्टर कार्यालय में संभाग के वरिष्ठ अफसरों की बैठक ली। फिर मुख्यमंत्री रात करीब 11:30 बजे विश्राम करने सर्किट हाउस पहुंचे थे। इसके बावजूद कुछ नेता और अफसर उनसे मिलने के लिए सर्किट हाउस पहुंच गए थे।

मंत्रालय सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री रात करीब 12 बजे आराम करने अपने कमरे में चले गए थे। थोड़ी देर बाद ही मच्छरों ने परेशान करना शुरू कर दिया। बताया गया कि मुख्यमंत्री के कमरे में मच्छरदानी तक नहीं थी। रात को ढाई बजे मच्छर मारने की दवाई मंगाई गई।

सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री अफसरों के रवैए से काफी नाराज हैं। मुख्यमंत्री ने जब बस हादसे के बाद पीड़ित परिवारों से मुलाकात की, तब लाेगों में सिस्टम को लेकर गुस्सा था। मुख्यमंत्री ने अफसरों की बैठक में कहा भी था कि अगर सीधी का प्रशासन सतर्क रहता तो यह हादसा नहीं होता। बताया जा रहा है कि सीधी कलेक्टर रवींद्र चौधरी और एसपी पंकज कुमावत पर भी गाज गिर सकती है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments