HomeBreaking Newsब्रेकिंग उत्तराखंड : कोर्ट के आदेश पर उत्तराखंड के इस मेयर पर...

ब्रेकिंग उत्तराखंड : कोर्ट के आदेश पर उत्तराखंड के इस मेयर पर दर्ज हुआ मुकदमा

रूड़की। महिला से छेड़छाड़ और मारपीट के मामले में कोर्ट के आदेश पर रुड़की मेयर गौरव गोयल और उनके भाई समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पीड़ित की ओर से तकरीबन डेढ़ माह पहले कोतवाली में तहरीर दी गई थी, लेकिन पुलिस ने बयान दर्ज करने के बाद भी मामले में अभी तक मुकदमा दर्ज नहीं किया था। जिसके बाद पीड़ित पक्ष ने कोर्ट की शरण ली थी।
आपको बता दें तकरीबन डेढ़ माह बाद रुड़की नगर निगम के मेयर भाजपा नेता गौरव गोयल और उनके 5 लोगों पर अलग अलग धाराओं में तीन मामलों में मुकदमे दर्ज हुए हैं। हालांकि मेयर पर मुकदमा कोर्ट के आदेश पर गंगनहर कोतवाली में दर्ज किया गया है और इस मामले में पुलिस को कोर्ट के आदेश पर विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज करना ही पड़ा।

ADVERTISEMENTS
Advertisement

पूरे मामले में महिला के पति का कहना है कि देर से ही सही आखिरकार उन्हें उम्मीद की किरण दिखाई दी है और उन्हें अब लगता है कि अब आगे उन्हें न्याय मिलेगा। वहीं महिला के वकील ने बताया कि इस मामले में कोर्ट द्वारा उक्त महिला से छेड़खानी सहित अन्य लोगो पर मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया और जो धाराएं इन पर बैठती है उसमें गिरफ्तारी भी सम्भव है और आगे इस पूरे मामले में पुलिस जांच कर रही है। वहीं कोतवाली प्रभारी मनोज मेनवाल ने भी मुकदमे की पुष्टि की है।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments