HomeUttarakhandUdham Singh Nagarकिच्छा न्यूज : युवा मंच की क्रिकेट प्रतियोगिता का विधायक शुक्ला ने...

किच्छा न्यूज : युवा मंच की क्रिकेट प्रतियोगिता का विधायक शुक्ला ने किया शुभारंभ

ADVERTISEMENTS

किच्छा। शहर के इंदिरा गांधी खेल मैदान में युवा मंच सोसायटी के तत्वावधान मे 15 दिवसीय क्रिकेट मैच का शुभारंभ विधायक राजेश शुक्ला ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया।

⚡ Exclusive Fact Check क्या भारत के शहरों में सचमुच फैल गया है 'जांबी ड्रग'? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पूरी सच्चाई यहाँ पढ़ें...

सर्वप्रथम खेल मैदान पहुंचने पर विधायक राजेश शुक्ला का युवा मंच सोसायटी के सदस्यो ने विशाल शर्मा के नेतृत्व मे गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया। विधायक राजेश शुक्ला ने उद्घाटन मैच खेलने वाली सुपर 11 किच्छा बनाम डेल्टा कम्पनी के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए कहा कि मैच कोई जीतें, कोई हारे, लेकिन खेल को हमेशा खेल भावना के साथ खेलना चाहिए। खेल हमें सिखता है कि किस तरह से एक दूसरे के सहयोग से बडे से बडे लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। विधायक राजेश शुक्ला एवं भाजपा नगराध्यक्ष विवेक राय का युवा मंच सोसायटी पदाधिकारी एवं दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया, विधायक राजेश शुक्ला ने कमेटी को 15 हजार रुपये का चैक भेंट किया।विधायक राजेश शुक्ला ने कहा कि मै ऐसे खेल का खिलाड़ी हूँ, जहां बडे से बडा खिलाड़ी भी कई बार मैच हार जाता है और कई बार छोटा खिलाड़ी भी मैच जीत जाता है। उन्होंने कहा कि मै तो 2017 के विधानसभा में एक छोटा खिलाड़ी था, लेकिन मैने अपने प्रतिद्वंदी तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत को किच्छा की जनता के दम पर हार दिया था। उद्घाटन मैच में डेल्टा ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 114 रन बनाए,दूसरी पारी खेलते हुए सुपर 11 किच्छा ने 115 बनाकर जीत हासिल कर ली।जबकि सुपर 11 किच्छा के हनीफ को मैन ऑफ द मैच चुना गया।इस दौरान महेंद्र पाल, सचिन चावला, सोनल कुशवाहा, शोभित शर्मा, अमन सिंह विर्क, नंदू प्रजापति, सतीश गुप्ता, देवेंद्र शर्मा, शरण संधू, चंदन जायसवाल, सचिन सक्सेना, युवा मंच सोसाइटी के सभी सदस्यों के साथ सैकड़ों खेल प्रेमी मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments