HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : बेतालघाट- सेठी- रामनगर रोड पर पिकअप खाई में पलटी,...

ब्रेकिंग न्यूज : बेतालघाट- सेठी- रामनगर रोड पर पिकअप खाई में पलटी, दो सगे भाईयों समेत 3 की मौत

हल्द्वानी। बेतालघाट- सेठी- रामनगर रोड पर देर सायं एक पिकअप वाहन के खाई में गिर जाने से दो सगे भाईयों समेत 3 लोगों की मौत की खबर है। इस हादसे से क्षेत्र में शोक की लहर दौड गई है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार देर रात बेतालघाट-सेठी-रामनगर मार्ग पर ओखलढुंगा गांव के समीप पिकअप वाहन होकर गहरी खाई में जा गिरा। इस घटना में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि तीसरे घायल की उपचार के दौरान मौत हुयी।
बेतालघाट ब्लॉक मुख्यालय से करीब 30 किमी किमी की दूरी पर हुआ।
पिकअप वाहन चालक कृपाल सिंह (35) पुत्र बालादत्त गांव के ही रमेश कांडपाल (35) और मोहित कांडपाल (18) पुत्र नंदा बल्लभ कांडपाल निवासी गोरियादेव, ओखलढुंगा (कोटाबाग ब्लॉक) ओखलढुंगा से गोरियादेव गांव की ओर जा रहे थे कि कुछ दूरी पर ही वाहन अनियंत्रित होकर करीब डेढ़ सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरा। तेज आवाज सुनकर आसपास के गांव के लोग जुट गये और हादसे की सूचना पुलिस को दी गई।
रेस्क्यू अभियान चलाकर घायलों को बाहर निकाला गया। रमेश व कृपाल की मौके पर ही मौत हो चुकी थी , जबकि गंभीर रूप से घायल मोहित कांडपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments