HomeUttarakhandNainitalकालाढूंगी न्यूज: अस्पताल में हुई चोरी, सीसीटीवी सिस्टम तोड़ा

कालाढूंगी न्यूज: अस्पताल में हुई चोरी, सीसीटीवी सिस्टम तोड़ा

कालाढूंगी। कालाढूंगी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार की रात्रि चोरों ने घुसकर अस्पताल के ऑफिस में चोरी की। सुबह ऑफिस खोला गया तो सामान बिखरा पड़ा मिला वहीं सीसीटीवी कैमरे के सिस्टम को भी तोड़ दिया गया। हॉस्पिटल में स्टाफ का कोई व्यक्ति था या नहीं मगर चोर हॉस्पिटल के अंदर आये ऑफिस का कुंडा काटा और ऑफिस में तोड़फोड़ की। इसके बाद सीसीटीवी कैमरों की वायर को उखाड़कर सिस्टम को तोड़ दिया और रिकाडिंग चिप तक ले गया। ऑफिस में चोरी होने से हॉस्पिटल स्टाफ में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि इस हॉस्पिटल में इससे पहले भी कई बार चोरी हो चुकी है तथा ऑफिस में रखे रुपयों के चोरी होने की बात भी सामने आ रही है।
यह शातिर चोर जो भी है हॉस्पिटल में घुसते ही इसके द्वारा सीसीटीवी कैमरे पर स्प्रे किया गया उसके बाद ऑफिस का कुंडा काटकर चोरी की गई। प्रभारी चिकित्साधकारी डा, अमित मिश्रा द्वारा सोमवार की सुबह चोरी की घटना की जानकारी स्थानीय पुलिस को दी गयी जिसके बाद पुलिस ने हॉस्पिटल पहुंचकर मामले की जानकारी ली तथा स्टाफ से पूछताछ की।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments