HomeUttarakhandAlmoraBreaking News : पंचतत्व में विलीन हुए सूबेदार मेजर दिलीप सिंह नैनवाल,...

Breaking News : पंचतत्व में विलीन हुए सूबेदार मेजर दिलीप सिंह नैनवाल, सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad

रूड़की में गाल इंजिनियरिंग ग्रुप में तैनात अल्मोड़ा निवासी सूबेदार मेजर का आज पूरे सैन्य सम्मान के साथ यहां उनके पैत्रक गांव कपिलेश्वर में अंतिम संस्कार किया गया। ज्ञात रहे कि बीमारी से जूझ रहे दिलीप सिंह नैनवाल की रविवार को इलाज के दौरान मौत हो गई थी। आज सोमवार को उनकी अल्मोड़ा बटालियन के बहादुर जवानों ने पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंत्येष्टि की। सूबेदार मेजर को भावभीनी अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की गई। फायर कर दिवंगत सैनिक के प्रति उच्च स्तर का सम्मान दर्शाया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में जनसैलाब मौजूद रहा। इस कठिन समय पर सभी की आंखें नम थी एवं मायूसी छाई हुई थी। वहां पर मौजूद आवाम ने यह भी जाहिर किया कि सूबेदार मेजर दिलीप सिंह नैनवाल युवाओं के लिए मिसाल एवं प्रेरणा के पात्र थे।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments