HomeUttarakhandUdham Singh Nagarशांतिपुरी : ब्याज मुक्त ऋण मात्र एक ढोंग - गणेश उपाध्याय

शांतिपुरी : ब्याज मुक्त ऋण मात्र एक ढोंग – गणेश उपाध्याय

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

शांतिपुरी। ब्याज मुक्त कर्ज के झांसे में भोले-भाले किसानों को सरकार गुमराह कर रही है। आज पूर्व दर्जा मंत्री गणेश उपाध्याय ने किच्छा तहसील के दर्जनभर से अधिक ग्रामों का भृमण कर ब्याज मुक्त कर्ज की असली जानकारी किसानों से चौपाल लगाकर हासिल की। बड़े-बड़े वादे और किसानों की आय दो गुनी करने वाली भाजपा सरकार के इस चुनावी अभियान में लाखों रुपये की चपत झेल चुके उधम सिंह नगर जिला सहकारी बैंक एवं यहां की सहकारी समितियों को एक बार फिर से बीते शनिवार तीन लाख रूपये तक ब्याज मुक्त कर्ज की लॉन्चिंग में भारी चपत लगा दी है। ग्रामीणों से सम्पर्क करने पर भाजपा का असली चरित्र भी सामने आ गया है ब्याज मुक्त कर्ज के पात्र केवल भाजपा समर्थित किसान या उनके चेहते कार्यकर्ता ही रहे, दर्जनों ग्रमीणों ने बताया कि उनके द्वारा कई बार सहकारी बैंक व समितियों के चक्कर काटे गए किन्तु उन्हें ऋण नहीं मिला, हर बार यही उत्तर मिलता है कि अभी उक्त योजना का सर्कुलर नहीं आया।

‘राम तेरी गंगा मैली’ के अभिनेता राजीव कपूर का निधन

प्रदेश सरकार विभन्न माध्यमों से ब्याज मुक्त तीन लाख रुपए तक के ऋण बाटने का दावा कर रही है। किसानों ने यह भी बताया कि जो ऋण सीमाएं हमारी पहले से स्वीकृत हैं उन्हीं का चेक हमसे समिति और बैंक के कर्मचारी मांग लेते हैं और उन्हीं चेकों को ऋण शिवरों में अपने विधायक या अन्य के हाथों किसानों को पुनः पकड़ा दिया जा रहा है। बैंक और समितियों को अपनी चुनावी बैठकों के आयोजन में परोक्ष रूप से लाखों का चूना लगाया जा रहा है। वास्तविकता तो यह है आम किसान को आज भी कोई ऋण नहीं मिल रहा है आय दो गुनी जुम्ला है। असली तो अपना प्रचार है वाह रे डबल इंजन की सरकार जनता अब भाजपा के असली चरित्र से वाकिफ है इसका उत्तर चनावों में देने का मन बना चुकी है।

लालकुआं : बच्चों के आत्मविश्वास को मिलेगा बढ़ावा, चिल्ड्रंस एकेडमी विद्यालय ने शुरू किया अपना न्यूज़ चैनल

आज शांतिपुरी में विनोद त्रिपाठी, भगत सिंह कोरंगा, शेर सिंह कोरंगा, नंदन सिंह कोरंगा, गंगाधर जोशी, बबली तिवारी, खुशबू, विनोद डिमरी, सौरभ कोरंगा, देव सिंह, उमा देवी, गणेश बिष्ट, हीरा सिंह सहित लोग उपस्थित थे। जिला चमोली में हुए हिमखंड को लेकर एक शोक प्रस्ताव पारित कर भगवान से कहा कि इस दुख की घड़ी में परिवारजनों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करें। सरकार को जल्दी से जल्दी फंसे हुए लोगों को निकालने का कार्य करना चाहिए।

भाजपा का पुलिस पर हल्लाबोल, कुछ सुलगते सवाल, खरी—खरी, तेजपाल नेगी के साथ

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments