HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : प्राधिकरण समाप्त कराने की मांग पर संघर्ष समिति अडिग,...

Almora News : प्राधिकरण समाप्त कराने की मांग पर संघर्ष समिति अडिग, धरना जारी, सभा की

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिला विकास प्राधिकरण को समाप्त करने की मांग को लेकर यहां सर्वदलीय संघर्ष समिति ने मंगलवार को गांधी पार्क में धरना दिया। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री ने हाल मेंं अल्मोड़ा दौरे के दौरान प्राधिकरण को स्थगित करने की घोषणा की है। समिति प्राधिकरण को समाप्त करने वाले शासनादेश का इंतजार कर रही है।
धरने के दौरान हुई सभा में वक्ताओं ने कहा कि सीएम के जिला विकास प्राधिकरण को स्थगित करने की घोषणा के बावजूद शासन स्तर से इस आशय का शासनादेश जारी नहीं हो सका है। जिससे आमजन में असमंसज बना है। समिति के संयोजक अल्मोड़ा पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी ने कहा कि साढ़े तीन साल पहले प्रदेश सरकार ने यह जनभावनाओं से खिलवाड़ करते हुए यह तुगलकी फरमान जारी किया था और अब मांग के बावजूद इसे समाप्त नहीं किया जा रहा है। इससे जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि संघर्ष समिति ने अपना विरोध प्रदर्शन जारी रखेगी।
पूर्व विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि भाजपा सरकार ने 2017 में भौगोलिक स्थिति को ध्यान में रखे बगैर समूचे प्रदेस में मनमाने तरीके से जिला विकास प्राधिकरण लागू कर दिया। सरकार के मुखिया ने इसे स्थगित करने की घोषणा कर दी लेकिन अभी तक आदेश जारी नहीं हो सका। समिति के प्रवक्ता राजीव कर्नाटक ने कहा कि मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद शासनादेश जारी होने में विलंब होना सोचनीय है। सभा की अध्यक्षता समिति के संयोजक पालिकाध्यक्ष जोशी व संचालन सभासद हेम तिवारी ने किया। धरने में हर्ष कनवाल, चंद्रमणि भट्ट, पीएस बोरा, एमसी कांडपाल, चंद्रशेखर सिराड़ी, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिला सचिव दीपांशु पांडे, कंचन तिवारी, दिनेश जोशी, महेश आर्या, चंद्रकांत जोशी, ताराचंद साह, प्रताप सत्याल, लक्ष्मण सिंह ऐठानी, एनडी पांडे, ललित मोहन पंत, भारतरत्न पांडे आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments