HomeBreaking Newsब्रेकिंग : 'राम तेरी गंगा मैली' के अभिनेता राजीव कपूर का निधन

ब्रेकिंग : ‘राम तेरी गंगा मैली’ के अभिनेता राजीव कपूर का निधन

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर और रणधीर कपूर के भाई राजीव कपूर का मंगलवार को निधन हो गया है। राजीव ने राम तेरी गंगा मैली जैसी तमाम फिल्मों में काम किया था। ऋषि कपूर की पत्नी नीतू कपूर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से पोस्ट करके इस खबर की पुष्टि की है। नीतू कपूर ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से राजीव कपूर की तस्वीर शेयर करते हुए लिखा- रेस्ट इन पीस। उन्होंने हाथ जोड़ने वाले इमोजी बनाकर अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं।

ADVERTISEMENTSAd

Whatsapp Group Click Now

Advertisement

राजीव कपूर ने हिंदी सिनेमा में बतौर अभिनेता, प्रोड्यूसर और निर्देशक काम किया था। शम्मी कपूर और शशि कपूर राजीव के चाचा थे। वर्क फ्रंट की बात करें तो उन्होंने साल 1983 में रिलीज हुई फिल्म एक जान हैं हम से सिल्वर स्क्रीन पर बतौर अभिनेता डेब्यू किया था। साल 1985 में रिलीज हुई फिल्म राम तेरी गंगा मैली में राजीव ने लीड रोल प्ले किया था। आसमान, लवर बॉय, जबरदस्त और हम तो चले परदेस उनकी सबसे पॉपुलर फिल्मों में शुमार हैं।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments