HomeAccidentब्रेकिंग हल्द्वानी : काठगोदाम-नई दिल्ली शताब्दी ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति,...

ब्रेकिंग हल्द्वानी : काठगोदाम-नई दिल्ली शताब्दी ट्रेन की चपेट में आया व्यक्ति, मौके पर मौत

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। काठगोदाम से नई दिल्ली को जाने वाली ट्रेन की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत हो गई। मौके पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है।

गाड़ी संख्या 012040 काठगोदाम से नई दिल्ली को जाने वाली ट्रेन छूटने के बाद जैसे ही ट्रेन हिमालयन पब्लिक स्कूल के पास पहुंची कि अचानक एक व्यक्ति शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। ट्रेन के इंजन लोको पायलट ने तुरंत ही आपातकालीन ब्रेक लगाकर गाड़ी को रोक दिया और घटना की सूचना काठगोदाम रेलवे स्टेशन एवं हल्द्वानी रेलवे स्टेशन अधीक्षकों को दी।

उत्तराखंड ब्रेकिंग : पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर पति फरार

जिसके बाद मौके पर पहुंची रेलवे सुरक्षा बल ने घटनास्थल पर जांच शुरू कर दी है। इधर सूचना पर स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और मामले की जानकारी ली। पुलिस द्वारा मृतक की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं।

बजट 2021: जानें क्या हुआ सस्ता-क्या महंगा, बजट से जुड़े अबतक के महत्वपूर्ण पॉइंट्स

उत्तराखंड के इस गांव में लगा आरएसएस और बीजेपी कार्यकर्ताओं के बहिष्कार का पोस्टर

ADVERTISEMENTS
🔴 BREAKING: खनन कारोबारी का खौफनाक गुस्सा! रेट विवाद में प्रतिद्वंद्वी का क्या हाल किया? (देखें वीडियो)
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments