HomeUttarakhandNainitalलालकुआं न्यूज़ : अंबेडकर पार्क संजय नगर में सर्व श्रमिक निर्माण कर्मकार...

लालकुआं न्यूज़ : अंबेडकर पार्क संजय नगर में सर्व श्रमिक निर्माण कर्मकार संगठन का शपथ समारोह, 22 सदस्यों को दिलाई शपथ

लालकुआं। आज अंबेडकर पार्क संजय नगर में सर्व श्रमिक निर्माण कर्मकार संगठन का शपथ समारोह कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें केंद्रीय कार्यकारिणी के 22 सदस्यों को शपथ दिलाई गई। केंद्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्यों का माल्यार्पण और बुजुर्गों मजदूरों को सर्व श्रमिक निर्माण कर्मकार संगठन द्वारा सोल पहनाकर सम्मानित किया गया। सर्व श्रमिक निर्माण कर्मकार संगठन के अध्यक्ष उमेद राम का माल्यार्पण प्रगतिशील युवा संगठन के अध्यक्ष रमेश द्वारा किया गया। सर्व श्रमिक निर्माण कर्मकार संगठन के अध्यक्ष उमेद राम ने कहा हमारा संगठन मजदूरों के हकों की लड़ाई लड़ेगा।

ADVERTISEMENTSAd

और असंगठित क्षेत्र के सभी मजदूरों को संगठित करना हमारे संगठन का कार्यभार रहेगा सभी मजदूरों को सरकारी योजनाओं का लाभ देना संगठन का मुख्य कार्य भार होगा। संगठन के महामंत्री कुंदन कोहली ने कहा हमारा संगठन मजदूरों के अधिकारों के लिए हमेशा तत्पर रहेगा। हर मजदूर को हक दिलाना संगठन का कार्यभार रहेगा। संगठन के कोषाध्यक्ष सुरेंद्र प्रसाद ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के ईएसआई तथा पीएफ की सुविधा दी जानी चाहिए।

कार्यक्रम में सैकड़ों मजदूरों ने शिरकत की जिसमें ललित कोहली, दयान राम, अनंत मोर्या, बसंत लाल पुष्कर सिंह राजेंद्र प्रसाद शर्मा, पुष्कर राम, नंदकिशोर, दीवान सिंह मेहरा, रविंद्र प्रसाद, हरीश राम, भवान राम, निशी राय, श्याम सिंह, मोहन राम, गणेश राम, शमशुल अहमद, महेश, पंकज, शंकर राम, पुष्पा, बिंदु गुप्ता, हरीश चंद्र व दीवान राम आदि केंद्र कारिणी के सदस्य उपस्थित थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments