अजब-गजब : 11 साल के बच्चे ने सीखी यूट्यूब से हैकिंग, पिता को बनाया पहला शिकार, मांगे 10 करोड़ रुपए

0
सांकेतिक तस्वीर

गाजियाबाद। पांचवीं कक्षा में पढ़ने वाले 11 साल के बच्चे ने यूट्यूब से हैकिंग सीख अपने पिता को ही पहला शिकार बना लिया। जी हां हम बात कर रहे है गाजियाबाद जिले के एक 11 वर्षीय बच्चे की जिसने यूट्यूब से हैकिंग सीखी और इसके बाद अपने ही पिता को ईमेल भेजकर 10 करोड़ रुपए की मांग की। पुलिस ने जब इसकी जांच की तो पता चला जिस आईपी एड्रेस से ईमेल भेजा गया था, वह पीड़ित के घर का ही है।


ADVERTISEMENTS

आइए जानते हैं पूरा मामला…

बीते हफ्ते गाजियाबाद के एक शख्स को धमकी भरा ईमेल आया। जिसमें लिखा था कि अगर 10 करोड़ रुपए नहीं दिए तो तुम्हारी अश्लील तस्वीरें सार्वजनिक कर देंगे। तुम्हें मार देंगे और तुम्हारे परिवार को भी। ईमेल में दावा किया गया था कि ये ईमेल एक हैकर्स ग्रुप ने भेजा है।

गाजियाबाद के वसुंधरा कॉलोनी में रहने वाला पीड़ित व्यक्ति पुलिस के पास पहुंचा। व्यक्ति ने कहा कि उसका ईमेल आईडी 1 जनवरी को हैक किया गया था। हैकर्स ने उसके ईमेल आईडी का पासवर्ड बदल दिया। साथ ही मोबाइल नंबर के साथ भी किसी तरह की छेड़छाड़ की। इसके बाद उसे 10 करोड़ रुपए देने के लिए धमकी भरा ईमेल भेजा गया। इस पर पुलिस ने केस दर्ज करके जांच शुरु की।

WhatsApp Group join Link

जब पुलिस की साइबर सेल ने जांच शुरू की और ईमेल भेजने वाले का आईपी एड्रेस खोजा तो हैरान रह गई। धमकी वाला ईमेल पीड़ित शख्स के घर में मौजूद आईपी एड्रेस से भेजा गया था। जब पुलिस ने पीड़ित शख्स के 11 वर्षीय बेटे से पूछताछ की तो उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।

अब पुलिस इस उलझन में पड़ गई कि आखिरकार पांचवीं क्लास में पढ़ने वाला ये 11 वर्षीय लड़के ने ये अपराध क्यों किया। इस बच्चे को कुछ दिन पहले कंप्यूटर ऑनलाइन क्लास के दौरान साइबर क्राइम के बारे में पढ़ाया गया था। साथ ही ये भी बताया गया था कि साइबर क्राइम से कैसे बचा जाए।

WhatsApp Group join Link

इसके बाद इस बच्चे ने यूट्यूब पर हैकिंग से संबंधित कई वीडियो देखे। कैसे ईमेल बनाएं। कैसे साइबर क्राइम करें आदि। सारी जानकारियां जमा करने के बाद बच्चे ने अपने पिता की ही ईमेल आईडी हैक कर ली। उन्हें अलग-अलग ईमेल आईडी से धमकी भरे ईमेल भेजने लगा।

ADVERTISEMENTS