HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी : घटता जा रहा गौला का जल स्तर, चिंता में प्रशासन

हल्द्वानी : घटता जा रहा गौला का जल स्तर, चिंता में प्रशासन

ADVERTISEMENTS

हल्द्वानी। जनवरी माह समाप्ति की ओर है लेकिन अभी तक उच्च पहाड़ी क्षेत्रों में न ही बरसात हुई और ना ही बर्फबारी, जिसके चलते हल्द्वानी की गौला नदी समेत जिले की अन्य नदियों का जलस्तर लगातार घटता जा रहा है, आने वाले ग्रीष्मकालीन सीजन में पानी की किल्लत से हल्द्वानी शहर को जूझना पड़ सकता है। अगर हल्द्वानी शहर की बात की जाए, जहां शहर की आबादी को प्रतिदिन 32 एमएलडी पानी की जरूरत होती है, जिसको जल संस्थान गौला नदी और ट्यूबवैलों से पेयजल आपूर्ति करता है, वहीं गौला नदी के घटते जलस्तर पर जिला प्रशासन भी अपनी नजर बनाए हुए हैं।

जिलाधिकारी सविन बंसल का कहना है पिछले वर्ष के मुकाबले इस वर्ष बर्फबारी और बारिश देखने को नहीं मिली है लेकिन अभी बर्फबारी और बरसात का सीजन खत्म नहीं हुआ है यह उम्मीद जताई जा रही है कि जल्द बर्फबारी और बारिश होगी, जिससे नदियों का जलस्तर बढ़ेगा, नैनीताल शहर और हल्द्वानी शहर के पेयजल के लिए प्रशासन उपाय करने में जुटा हुआ है। हल्द्वानी शहर आबादी के हिसाब से बहुत बड़ा है ऐसे में पानी के ट्यूबवैल ठीक किये जाएंगे और अधिक संख्या में टैंकरों की व्यवस्था भी की जाएगी।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments