HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: दन्या में वांछित पकड़ा तो सोमेश्वर में उत्पात मचाता एक...

ALMORA NEWS: दन्या में वांछित पकड़ा तो सोमेश्वर में उत्पात मचाता एक गिरफ्तार

हल्द्वानी स्मैक कांड क्राइम ब्रेकिंग

ससुराल जाने का था प्लान, पहुंच गए जेल! 2 सगे भाई और 1.85 करोड़ की स्मैक का पूरा सच...

नैनीताल पुलिस का अब तक का सबसे बड़ा प्रहार। देखिए कैसे पकड़े गए राजस्थान के ये दो शातिर भाई...

पूरा वीडियो यहाँ देखें (30 Sec)

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है जबकि सोमेश्वर में शराब के नशे में उत्पात मचा रहे एक व्यक्ति को पकड़ कर पुलिस ने जुर्माना वसूला और कड़ी हिदायत दी।
थाना दन्या में 6 जनवरी, 2020 को देवी राम पुत्र पदी राम, निवासी ग्राम कोल, थाना दन्या के खिलाफ धारा-326, 504, 506 भादवि के तहत मामला पंजीकृत हुआ था। आरोपी देवी राम वांछित चल रहा था। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस उपाधीक्षक वीर सिंह के पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष दन्या द्वारा टीम गठित की गई। पुलिस टीम ने आज आरोपी को उसके घर ग्राम कोल, थाना दन्या से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस टीम में उप निरीक्षक इन्दर सिंह ढैला, कांस्टेबिल सुरेन्द्र नेगी व राजेश भट्ट शामिल थे।
उधर कस्बा सोमेश्वर में प्रकाश सिंह नयाल पुत्र जगत सिंह निवासी नकुड़ा, फल्या सोमेश्वर शराब पीकर उत्पात मचा रहा था और शान्ति व्यवस्था भंग कर रहा था। सोमेश्वर पुलिस ने प्रकाश सिंह को उत्तराखण्ड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अन्तर्गत गिरफ्तार कर जुर्माना जमा करवाया गया।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments