HomeUttarakhandNainitalलालकुआं : मंडल अध्यक्ष पपोला ने की दीपक जोशी से उनके आवास...

लालकुआं : मंडल अध्यक्ष पपोला ने की दीपक जोशी से उनके आवास पर मुलाकात

लालकुआं। लालकुआं भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं बिंदुखत्ता मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी के आवास पहुंचकर शिष्टाचार मुलाकात कर उन्हें धन्यवाद प्रेषित करते हुए वरिष्ठ जनों से आशीर्वाद प्राप्त किया।

ADVERTISEMENTSAd

इस दौरान विधानसभा क्षेत्र में भाजपा संगठन को आगे किस तरह से मजबूत किया जा सके इस विषय पर भी चर्चा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नवीन पपोला को भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प बुके व मिठाई खिलाकर स्वागत किया तथा उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष दीपक जोशी, सोशल मीडिया प्रभारी आनंद रावल, दीवान भाकुनी, अनुसुचित मोर्चा के अध्यक्ष हेमंत कुमार, कमल मिश्रा, रोशन मेहरा, पंकज कोरंगा, विक्रम आदि भाजपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments