HomeUttarakhandNainitalनैनीताल : उमंग बाल उत्तरायणी कौतिक का आयोजन, ये रहे विजेता

नैनीताल : उमंग बाल उत्तरायणी कौतिक का आयोजन, ये रहे विजेता

ADVERTISEMENTSAd

नैनीताल। हिमोत्थान सोसायटी ने आज रामलीला मैदान झूलाबाजार कोटाबाग नैनीताल में उमंग बाल उत्तरायणी कौतिक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे डॉ. संजीव कुमार जोशी ने बताया कि इस प्रकार के लोक सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम बच्चों के लिए बेहद लाभप्रद हैं। साथ ही हिमोत्थान सोसाइटी की यह पहल बेहद सराहनीय है।

विशिष्ट अतिथि के तौर पर सम्मिलित हुए विपिन पांडे ने बताया कि हिमोत्थान सोसायटी लॉकडाउन के दौरान भी इस प्रकार की कई शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित कर चुकी है। निसंदेह बच्चों को इस प्रकार के बाल मेले से बहुत कुछ जानने समझने को मिलेगा।

कार्यक्रम में बच्चों के लिए शंख बजाओ प्रतियोगिता एवं कुमाऊनी कविता प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। शंख बजाओ प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में वंशिका नेगी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा उच्च प्राथमिक वर्ग में ध्रुव जोशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुमाऊनी कविता प्रतियोगिता के प्राथमिक वर्ग में अनन्या पांडे ने प्रथम स्थान प्राप्त किया तथा कुमाऊनी कविता प्रतियोगिता के उच्च प्राथमिक वर्ग में ध्रुव जोशी ने ही प्रथम स्थान प्राप्त किया।

उत्तरायणी कौतिक में बतौर मुख्य अतिथि डॉ. संजीव कुमार जोशी, डीआरडीओ प्रमुख के प्रौद्योगिकी सलाहकार एवं विशिष्ट अतिथि के तौर पर विपिन पांडे सम्मिलित हुए।

हिमोत्थान टाटा ट्रस्ट के मनीष झा ने मुख्य अतिथि महोदय डॉक्टर जोशी एवं विशिष्ट अतिथि विपिन पांडे का बहुमूल्य समय देने हेतु आभार व्यक्त किया एवं आशा जताई कि भविष्य में भी हिमोत्थान टाटा ट्रस्ट को आप दोनों का मार्गदर्शन एवं सहयोग मिलता रहेगा।

देखिए हल्द्वानी की बेटी वर्तिका पाठक की ऊंची उड़ान

देखिए, जब सड़क जाम कर खतरनाक गुलदार ने की लोगों से दोस्ती

वैक्सीनेशन इन नैनीताल: कल इन तीन जगहों पर 300 लोगों का होगा टीकाकरण

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments