HomeHealthहल्द्वानी : कल जिले में इन तीन जगहों पर लगेगी वैक्सीन, तैयारी...

हल्द्वानी : कल जिले में इन तीन जगहों पर लगेगी वैक्सीन, तैयारी पूरी

हल्द्वानी। कोविड से बचाव के लिए पूरे भारत में 16 जनवरी को वैक्सीन लगाने का कार्य होना है। इसी को लेकर नैनीताल जिले में भी वैक्सीन की तैयारी पूरी कर ली गई है, हल्द्वानी में वैक्सीन लगाने को लेकर स्वास्थ विभाग पूरी तरह तैयार है। सीएमओ भागीरथ जोशी ने कहा कि पहले दिन हर सेंटर में 100 लोगों को वैक्सीन लगाई जाएगी जिसको लेकर स्वास्थ्य विभाग और पुलिस प्रशासन ने तैयारी पूरी कर ली है। वहीं हल्द्वानी में मेडिकल कॉलेज, बीडी पांडे महिला चिकित्सालय नैनीताल और महिला चिकित्सालय हल्द्वानी में सेंटर बनाए गए हैं उन्होंने बताया कि 12010 डोज उनको मिली है जिसमें वैक्सीन लगाने का कार्य किया जाएगा। पहले चरण में फ्रंटलाइन वर्कर को वैक्सीन लगाई जाएगी उन्होंने कहा कोल्ड चेन स्थान पर एक दिन पहले ही वैक्सिंग पहुंचाने का कार्य किया जाएगा। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस प्रशासन ने व्यापक तैयारी पूरी कर ली है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने कहा कि वैक्सीन को लेकर हम लोगों ने अपनी तैयारी कर ली है हर वैन गाड़ी के साथ पुलिसकर्मी मौजूद रहेगें और जहां भी वैक्सिंग लगेगी वहां पर सुरक्षा की पूरी व्यवस्था की गई है।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments