लालकुआं। बिन्दुखत्ता के पिता पुत्र समेत तीन कांग्रेसी नेताओं की गिरफ्तारी के बाद सोमवार के दिन लालकुआं कोतवाली का घेराव करने वाले कॉंग्रेसी नेताओं के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। यह मुकदमा 40-45 अज्ञात लोगों के खिलाफ किया गया है। अब पुलिस जाँच करने के बाद इन लोगों को नामजद करेगी।
कोतवाली लालकुआं में एसआई सीमा आर्या की ओर से दर्ज मुकदमें में कहा गया है कि रविवार – सोमवार की रात कुछ लोगोंं ने जन्मदिन पार्टी में एक युवक को पीटा तो पीड़ित की शिकायत पर पुलिस भगवान सिंह धामी, उनके बेटे राजा धामी और कमल दानू को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आयी। सोमवार की सुबह तकरीबन 40-45 लोग कोतवाली आ धमके और कोतवाली के बाहर धरने पर बैठ गये। कुछ अंदर भी पहुंचे और गिरफ्तार तीनों लोगों को पुलिस से छुड़ाने का प्रयास किया। तकरीबन 5 घन्टे तक इन लोगों ने कोतवाली में हंगामा किया इससे सरकारी काम में बाधा आयी और अपनी अपनी परेशानियां लेकर कोतवाली पहुंचे आम लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने पूरे हंगामे की वीडियो भी बनायी है। तहरीर के मुताबिक जब हंगामा कर रहे लोग नहीं रुके तो अधिकारियों को दूसरे थानों से पुलिस बुलानी पडी।
तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने धारा 147, 341, 269, 270, 186, 34 अधिनियम और धारा 7 सीआरएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। तहरीर में कहा गया कि पुलिस ने घटना की वीडियोग्राफी और फोटोग्राफी की गई है, ताकि मामले में शामिल लोगों की शिनाख्त कर उनके खिलाफ कार्रवाई की जा सके। मामले की जांच उप निरीक्षक इंद्रजीत को सौंपी गई है।
लालकुआं ब्रेकिंग: कांग्रेसियों पर भारी पड़ने वाला है कोतवाली का घेराव, 40-45लोगों पर एक और मुकदमा दर्ज
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES


