HomeUttarakhandDehradunऋषिकेश : एम्स में आर्मी बैंड का शानदार प्रदर्शन, पद्मश्री प्रोफेसर रवि...

ऋषिकेश : एम्स में आर्मी बैंड का शानदार प्रदर्शन, पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत बोले – सभी में हो देशभक्ति की भावना जागृत

ऋषिकेश। सेना दिवस के उपलक्ष्य में आर्टी ब्रिगेड रायवाला के तत्वावधान में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान एम्स ऋषिकेश में आर्मी बैंड का शानदार प्रदर्शन किया गया। एम्स परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान पाईप बैंड पर विभिन्न देशभक्ति गीतों की धुनों की प्रस्तुति से सेना के जवानों ने मौजूद लोगों में जोश और उत्साह भर दिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad

भारतीय सेना के शौर्य व गौरव के रूप में हरवर्ष 15 जनवरी को सेना दिवस मनाया जाता है। दिवस के उपलक्ष्य में रायवाला छावनी के स्टेशन कमांडर ब्रिगेडियर आकाश बजाज की देखरेख में ‘6 माउन्टेन आर्टी ब्रिगेड’ की पाईप बैंड टीम ने बुधवार को ऋषिकेश एम्स परिसर में वि​भिन्न देशभक्ति गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। बैंड मास्टर जेसीओ के नेतृत्व में 12 सदस्यीय बैंड टीम ने बैंड डिस्प्ले का प्रदर्शन करते हुए ‘सारे जहां से अच्छा हिंदोस्तां हमारा हमारा….’ आदि देशभक्ति गीतों के माध्यम से लोगों में जोश भर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने सेना के बैंड की श्रंखलाबद्ध शानदार प्रस्तुतियों की सराहना की।

इस अवसर पर एम्स निदेशक पद्मश्री प्रोफेसर रवि कांत ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं और अस्पताल में कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों में देशभक्ति की भावना जागृत करना है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के आयोजन से वीर शहीदों का सम्मान, सेना के अनुशासन, एकता और शौर्य का प्रदर्शन होता है। निदेशक एम्स पद्मश्री प्रो. रवि कांत ने कार्यक्रम के दौरान मौजूद सेना के अधिकारियों व बैंड टीम द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की सराहना की। साथ ही एम्स निदेशक इस मौके पर देश रक्षा व आवाम की सुरक्षा में सीमाओं पर तैनात भारतीय सेना के बहुमूल्य योगदान पर प्रकाश डाला।

कार्यक्रम में मौजूद लेफ्टिनेंट कर्नल विजय कुमार ने बताया कि इसी दिवस पर लेफ्टिनेंट जनरल के.एम. करियप्पा ने भारतीय सेना के पहले ‘कमाण्डर इन चीफ’ का कार्यभार संभाला था। तभी से इस दिन को सेना दिवस के रूप में मनाया जाता है। कार्यक्रम के दौरान मेजर चंद्रप्रकाश, सूबेदार भादर सिंह, डीन एकेडमिक प्रोफेसर मनोज गुप्ता, मेडिकल सुपरिटेंडेंट प्रो. लतिका मोहन, डीन हॉस्पिटल अफेयर्स प्रो. यूबी मिश्रा, वित्तीय सलाहकार कमांडेंट पीके मिश्रा, प्रो. संजीव कुमार मित्तल, रजिस्ट्रार राजीव चौधरी, जनसंपर्क अधिकारी हरीश मोहन थपलियाल सहित संस्थान के फैकल्टी मेंबर्स मौजूद थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments