HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज : कृषि कानूनों के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने निकाला जुलूस, कानून...

सितारगंज : कृषि कानूनों के खिलाफ यूथ कांग्रेस ने निकाला जुलूस, कानून वापस लेने की मांग

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

नारायण सिंह रावत

सितारगंज। तीनों कृषि कानूनों के विरोध में यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ट्रैक्टर जुलूस निकाला। साथ ही कानून वापस लेने की मांग की। सोमवार को पूर्व विधायक नारायण पाल के नेतृत्व में यूथ कांग्रेस ने जुलूस निकाला। कांग्रेसियों ने मुख्य चौराहे पर कानूनों की प्रतियां जलाई। इसके बाद राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। बुधवार को पूर्व विधायक नारायण पाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने बिजटी रोड से जुलूस निकाला। कार्यकर्ताओं ने कहा कि तीनों कृषि कानून किसानों को गुलाम बनाने के लिए लाए गए हैं। कहा कि केंद्र सरकार तीनों कानून शीघ्र वापस ले। इसके मुख्य चौराहे पर कृषि कानूनों की प्रतियां जलाई। किसानों ने मंडी पहुंचकर राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन एसडीएम को सौंपा।

इस मौके पर पूर्व प्रदेश संगठन सचिव शाकिर अली (बब्बू), हसनैन मलिक, नसीम मलिक, रणजीत सिंह(राणा), संदीप बाबा, आशु खान, आबिद, सैयद वसीम मियां, इश्तियाक अंसारी, परमजीत सिंह, गुरमेल सिंह आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments