HomeBreaking Newsब्रेकिंग न्यूज : चलती लग्जरी बस में क्लीनर ने किया युवती से...

ब्रेकिंग न्यूज : चलती लग्जरी बस में क्लीनर ने किया युवती से रेप

नागपुर। महाराष्ट्र के वाशिम जिले से बलात्कार का एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है, वहां सड़क पर चलती एक लग्जरी बस में एक लड़की के साथ बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया गया। आरोपी ने लड़की के साथ एक बार नहीं बल्कि दो बार रेप किया और उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

रामनगर : दो माली परिवारों में देर रात खूनखराबा, महिला का पेट फाड़ डाला, तीन अन्य घायल

पीड़ित युवती ने इस संबंध में पुणे के राजनगांव पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है। पुणे पुलिस ने वहां जीरो एफआईआर दर्ज कर उसे घटना स्थल वाले जनपद वाशिम के मालेगांव में पुलिस को भेज दिया है। अब वहां की पुलिस इस मामले में कार्रवाई कर रही है।

WhatsApp Group join Link

24 साल की पीड़िता ने पुलिस को बताया कि वह एक प्राइवेट स्लीपर कोच बस से यात्रा कर रही थी। बस नागपुर से पुणे जा रही थी। इसी दौरान बस के क्लीनर ने उसे 5 नंबर सीट से उठाकर 15 नंबर की सीट पर बैठने के लिए कहा। जब युवती वहां चली गई तो वो उसके पास पहुंचा और उसे चलती बस से नीचे फेंकने की धमकी देकर उसके साथ 2 बार बलात्कार किया।

हादसे में केंद्रीय मंत्री नाइक गम्भीर, पत्नी और पीए ने तोड़ा दम

पुलिस ने युवती की शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने के बाद कार्रवाई शुरू कर दी। इसी के चलते मालेगांव पुलिस ने उस बस को पुणे से कब्जे में ले लिया। जिसमें वारदात को अंजाम दिया गया था। अब पुलिस की टीम आरोपी क्लीनर को गिरफ्तार करने के लिए नागपुर रवाना की गई है।

हल्द्वानी : काठगोदाम निवासी दो बच्चों की मां को चढ़ा फेसबुक इश्क का बुखार, पति ने होटल में रंगे हाथों दबोचा,फिर…

उत्तराखंड : आह राजनीति/ चेयरमेन बनाने की लिए दोस्त की बीवी मांगी उधार और अब दे दिया तीन तलाक

सु्प्रीम सुनवाई : किसानों के वकील बोले—पीएम सामने नहीं आ रहे, चीफ जस्टिस बोले— हम उन्हें नहीं बोल सकते

चलती लग्जरी बस में क्लीनर ने किया युवती से रेप

RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments