सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जिला के लमगड़ा थाना अंतर्गत पुलिस ने चेकिंग के दौरान मोतियापाथर—मेरगाॅव सड़क पर जंगल के पास गोपाल सिंह मेर पुत्र त्रिलोक सिंह, निवासी ग्राम मेरगांव, लमगड़ा के कब्जे से 2 पेटियों में 48 अद्दे मैकडवल रम बरामद की। जो अवैध रूप से ले जाई जा रही थी। इसकी कीमत 12000 रूपये बताई गई है। पुलिस ने गोपाल सिंह को गिरफ्तार कर थाना लमगड़ा में उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम में उप निरीक्षक सुनील गोस्वामी, कांस्टेबिल प्रेम सिंह व विजय चन्द शामिल थे।
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS


