PITHORAGARH NEWS: पिथौरागढ़ न्यूजः एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से पीटकर मौत के घाट उतारने के तीनों हत्यारोपी दबोचे, 24 घंटे में हुआ खुलासा, नेपाल भागने की थी तैयारी

0

सीएनई रिपोर्टर, पिथौरागढ़
जिले अस्कोट थाना क्षेत्रांतर्गत एक व्यक्ति की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या के मामले का खुलासा हो गया है। पुलिस ने मामले पर त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार लिया, जो कालीनदी के तट पर सुनखोली पहुंचे थे और नेपाल भागने के फिराक में थे।
वादी जगत सिंह बोरा द्वारा थाना अस्कोट में तीन लोगों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट लिखाई कि इन लोगों ने उनके भाई गगन सिंह के साथ लाठी-डंडों से बुरी तरह से मारपीट की और उसे चोटें पहुंचाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया और उपचार के लिए जिला अस्पताल पिथौरागढ़ ले जाते समय रास्ते में गगन ने दम तोड़ दिया। नामजद लोगों में सोबन सिंह ऐरी पुत्र गणेश सिंह, निवासी ग्राम द्योड़ा, थाना अस्कोट, हरीश सिंह कठायत पुत्र दान सिंह, निवासी ग्राम सुनखोली, थाना अस्कोट व चंचल सिंह कठायत पुत्र स्व. डंबर सिंह कठायत, निवासी ग्राम सुनखोली, थाना अस्कोट शामिल हैं। तहरीर के आधार पर थाना अस्कोट में मामला 304 आईपीसी के तहत पंजीकृत किया गया।
पुुलिस अधीक्षक प्रीति प्रियदर्शिनी ने हत्या में नामजद आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी के आदेश दिए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई। गहन छानबीन करते हुए पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को रात ही काली नदी के किनारे सुनखोली से गिरफ्तार कर लिया। यह तीनों लोग नेपाल भागने की फिराक में थे। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ पी. आर. आगरी, एसआई जसवीर सिंह, एसआई हीरा सिंह डांगी, कानिस्टेबल मोहन भट्ट, योगेश वर्मा, हरीश पुरी, महेश सिंह, दिनेश राणा व होमगार्ड देवेंद्र कुमार शामिल थे।


ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS