HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: पालिका का शिष्टमंडल पहुंचा एसएसपी दफ्तर, कहा- जल्द हो चोरी...

ALMORA NEWS: पालिका का शिष्टमंडल पहुंचा एसएसपी दफ्तर, कहा- जल्द हो चोरी की घटनाओं का खुलासा

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा

ADVERTISEMENTSAd Ad


यहां पिछले दिनों नगर की मुख्य बाजार में हुई चोरी की वारदात का खुलासा नहीं होने से चिंतित नगरपालिका के अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी के नेतृत्व में सभासदों ने एसएसपी दफ्तर पहुंचकर सीओ को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने अविलंब चोरी की घटनाओं का पर्दाफाश करने और नगर में रात्रि गश्त बढ़ाने की पुरजोर मांग की।
ज्ञापन में शिष्टमंडल ने कहा है कि नगर की मुख्य बाजार में चोरी होना पुलिस विभाग की मुस्तैदी पर प्रश्नचिह्न लगा रहा है। ऐसे में आमजन चिंतित हैं। उन्होंने कहा रात्रि में पुलिस गश्त बढ़ायी जाए और विगत दिनों हुई चोरी की वारदातों का पर्दाफाश किया जाए। उन्होंने कहा कि अराजक तत्वों की पहचान कर उन्हें तत्काल पकड़ा जाए। इस पर सीओ ने विश्वास दिलाया कि पुलिस मामले पर तेजी से छानबीन में लगी है और जल्द की मामले का खुलासा कर लिया जाएगा। शिष्टमंडल में पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी समेत सभासद हेम तिवारी, सौरभ वर्मा, जगमोहन बिष्ट, दीपा साह, रेखा, आशा रावत आदि शामिल थे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments