ब्रेकिंग न्यूज : नए रूप रंग वाला होगा लाक डाउन 4.0, 18 मई से पहले होगा ऐलान— पीएम मोदी

0
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी


नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा लॉक डाउन का चौथा चरण नए रंग रूप वाला होगा। 18 मई से पहले लाक डाउन 4.0 की जानकारी दी जाएगी।
कि यह संकट इतना बड़ा है कि बड़ी से बड़ी शक्तियां हिल गई। लेकिन हमारे गरीब भाई बहनों की धैर्य शक्ति का भी दर्शन किया है। सबने उनकी अनुपस्थिति को महसूस किया। उनकी भलाई के लिए बड़े कदम उठाने का वक्त आ गया है। अब हमें स्थानीय उत्पादों को वरीयता देनी होगी। जितने भी ग्लोबल प्रोउक्ट्स हैं सब कहीं न कहीं लोकल थे। आज से हर भारतवासी को लोकल के लिए वोकल बनना है। स्थानीय उत्पादों का खरीदने के साथ उनका गर्व से प्रचार भी करना है।
जब मैंने आपसे खादी खरीदने का आग्रह किया था आपने मेरी बात मानी और खादी की डिमांड और बिक्री ने सभी रिकार्ड तोड़ दिए।
उन्होंने कहा कि विशेषज्ञ बताते हैं कि कोरोना लंबे समय तक हमारी जिंदगी का हिस्सा बना रहेगा।

ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS