HomeUttarakhandAlmoraALMORA NEWS: अल्मोड़ा जनपद में कल होगा कोविड-19 की वैक्सीन का पूर्वाभ्यास,...

ALMORA NEWS: अल्मोड़ा जनपद में कल होगा कोविड-19 की वैक्सीन का पूर्वाभ्यास, 10 सेंटर बनाए, तैयारियां पूरी

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
अल्मोड़ा जनपद में कोविड-19 की वैक्सीन का पूर्वाभ्यास (ड्राई रन) 8 जनवरी यानी कल शुक्रवार को सुबह नौ बजे होगा। जिले में 10 वैक्सीनेशन सेंटर बनाए गए हैं और पूर्व अभ्यास की तैयारियों पूरी कर ली गई हैं।
यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी नितिन सिंह भौरिया ने बताया कि भारत सरकार एवं राज्य सरकार के निर्देशानुसार कोविड-19 वैक्सीन के टीकाकरण के पूर्वाभ्यास के लिए जनपद अल्मोड़ा में 10 वेक्सिनेशन सेंटर (सेशन साइट) चुने गए हैं। इनमें बेस चिकित्सालय, जिला चिकित्सालय, महिला चिकित्सालय, प्रा. स्वा. केन्द्र लमगड़ा, प्रा. स्वा. केन्द्र पेटशाल, प्रा. स्वा. केन्द्र हवालबाग, सामु. स्वा. केन्द्र द्वाराहाट, प्रा. स्वा. केन्द्र धौलादेवी, प्रा. स्वा. केन्द्र ताकुला, राजकीय चिकित्सालय रानीखेत, जीवन ज्योति हाॅस्पिटल अल्मोड़ा शामिल हैं। उन्होंने बताया कि इन 10 सेंटरों में मानव संसाधन (वैक्सीनेटर व वैक्सीनेटरस आफिसर) चयनित किये गये हैं। वैक्सीन लगने के 30 मिनट तक व्यक्ति को ऑब्जर्वेशन रुम में रहना होगा, ताकि पता चल सके कि वैक्सीन का व्यक्ति पर कोई साइड इफेक्ट तो नहीं हो रहा हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि सभी स्वास्थ्य कर्मियों की सूची तैयार कर ली गयी हैं। प्रथम चरण में जिन लोगों को वैक्सीन लगेगी, उनके मोबाइल रजिस्टर किए जाएंगे तथा उन्हें मैसेज द्वारा सूचना प्रदान की जाएगी तथा मैसेज में ही उनके सेंटर की जानकारी भी होगी।
उन्होंने बताया कि किसी भी तरह के रिएक्शन से निपटने के लिए चिकित्सकों, पैरा मेडिकल स्टाफ की भी व्यवस्था कर ली गई है। उन्होंने बताया कि वेक्सिनेशन को सफल बनाने के लिए सभी ऑफिसर की ट्रेनिंग भी जा चुकी हैं। सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट को व्यवस्था का जायजा लेने के निर्देश दिए गए हैं। इधर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सविता हयांकी ने बताया कि कोरोना माॅक ड्रिल की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गयी हैं।

ADVERTISEMENTSAd Ad
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments