HomeUttarakhandNainitalहल्द्वानी न्यूज: इंदिरा से सार्वजनिक माफी मागें बंशीधर भगत: इंद्र सिंह बिष्ट

हल्द्वानी न्यूज: इंदिरा से सार्वजनिक माफी मागें बंशीधर भगत: इंद्र सिंह बिष्ट

ADVERTISEMENTSAd

हल्द्वानी। कांग्रेस सेवादल के हल्द्वानी नगर अध्यक्ष इंद्र सिंह बिष्ट ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत द्वारा नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी पर आक्रोश जताया है। उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा है कि यह भगत की टिप्पणी से न सिर्फ कांग्रेस कार्यकर्ता बल्कि आम आदमी के दिल को भी आघात पहुंचा है। उन्होंने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष को अपनी इस टिपपणी पर डा. इंदिरा ह्रदयेश से सार्वजनिक माफी मांगना चाहिए। इंद्र सिंह ने कहा कि कि भगत ने यह संवैधानिक पद पर बैठी डॉ ह्रदयेश का ही नहीं बल्कि प्रदेश की समस्त महिलाओं एवं बुजुर्गों का अपमान किया है। जिसकी कांग्रेस सेवादल हल्द्वानी घोर निंदा करता हैं।
उन्होंने कहा कि प्रदेश की नेता प्रतिपक्ष डॉ. इंदिरा ह्रदयेश को एक अच्छी अध्यापिका होने के साथ उत्तर प्रदेश व उत्तराखंड में कई अहम सवैधानिक पदों पर का अनुभव प्राप्त हैं। जिन्हें प्रदेश में सर्वाधिक राजनीतिक अनुभव हासिल है। कम से कम राजनीति में भाजपा अध्यक्ष को मर्यादा का ध्यान रखना चाहिए । उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष द्वारा ऐसा शर्मनाक बयान उनकी मानसिकता और महिलाओं के प्रति भाजपा की सोच को दर्शाता है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments