HomeUttarakhandUdham Singh Nagarसितारगंज : नेता प्रतिपक्ष को अपशब्द कहने पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता, फूंका...

सितारगंज : नेता प्रतिपक्ष को अपशब्द कहने पर भड़के कांग्रेस कार्यकर्ता, फूंका बंशीधर भगत का पुतला

ADVERTISEMENTSAd

नारायण सिंह रावत

सितारगंज। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा नेता प्रतिपक्ष इंदिरा ह्रदयेश से कहे गए तथाकथित अपशब्दों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का पुतला फूंका। बुधवार को ब्लॉक अध्यक्ष करन जंग के नेतृत्व में कार्यकर्ता मुख्य चौराहा पर एकत्र हुए। इसके साथ ही सांकेतिक धरना-प्रदर्शन कर बंशीधर भगत का पुतला दहन किया गया। कांग्रेसियों ने कहा कि भाजपा नेता इस समय सत्ता के मद में चूर हैं। इसी कारण किसी को भी अपशब्द कर रहे हैं। कांग्रेसियों ने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से तत्काल माफी मांगने की मांग उठाई। इस मौके पर प्रमुख रूप से पूर्व मंडी समिति चैयरमेन हरपाल सिंह, शाकिर अली उर्फ बब्बू खान, विपिन खोलिया, पूर्व कनिष्ठ ब्लॉक प्रमुख सरताज अहमद, नगर महासचिव मुख्तार अंसारी, एडवोकेट दयानद सभासद सचिन गंगवार व अकरम बेग आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments