HomeHimachalरामशहर न्यूज : ग्रामीणों ने लगायी पंचायत चुनावों में पटवारियों की ड्यूटी...

रामशहर न्यूज : ग्रामीणों ने लगायी पंचायत चुनावों में पटवारियों की ड्यूटी न लगाने की गुहार

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad

रामशहर। उपमंडल नालागढ़ के तहत तहसील राम शहर में पटवारियों की चुनाव में ड्यूटी लगाने के कारण स्थानीय लोगों में खासा रोष देखा जा रहा है लोगों का कहना है कि राम शहर के तहत 17 पटवार सर्कल आते हैं जिसके चलते नो ही पटवारी ड्यूटी पर तैनात है और उनमें से 7 पटवारियों की चुनावों में ड्यूटी लगा दी गई है , जिसके कारण पटवारियों से संबंधित लोगों के कामकाज प्रभावित हो जाएंगे। लोगों ने सरकार व प्रशासन से पटवारियों की ड्यूटी चुनावों में ना लगाने की गुहार लगाते हुए कहा है कि अगर पटवारियों की ड्यूटी चुनावों में लगी तो उसके कारण लोगों के कामकाज प्रभावित हो जाएंगे। लोगों का कहना है कि पहले ही राम शहर तहसील में पटवारियों की कमी है और एक पटवारी कई कई पटवार सर्कल के तहत अपनी ड्यूटी दे रहा है लोगों ने सरकार व प्रशासन से गुहार लगाते हुए कहा है कि पटवारियों की ड्यूटी चुनावों में ना लगाई जाए और जिन विभागों के कर्मचारी व अधिकारी फ्री है उन्ही विभागों की ड्यूटी चुनाव में लगाई जाए। लोगों ने कहा है कि शिक्षा विभाग के टीचर इन दिनों फ्री हैं क्योंकि कोविड-19 के चलते स्कूल भी बंद पड़े हैं । उन्होंने मांग की है कि इन चुनावों में शिक्षा विभाग के अध्यापकों की ड्यूटी लगाई जाए । पटवारियों की ड्यूटी लगाने के कारण लोगों को कामकाज करवाने में जहाँ परेशानी होगी। वहीं स्कूलों के बंद होने के चलते अध्यापकों को भी काम मिल पाएगा।

ADVERTISEMENTSAd Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments