HomeUttarakhandAlmoraबाहरी राज्यों से आये प्रवासियों से मिल क्यों भावुक हुए कुंजवाल, पढ़िये...

बाहरी राज्यों से आये प्रवासियों से मिल क्यों भावुक हुए कुंजवाल, पढ़िये प्रवासियों ने क्या बयां किया दर्द….

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। लंबे लॉकडाउन के बाद अपने घर—गांव लौटे प्रवासियों को होम क्वारंटीन कर दिया गया है, लेकिन इतने लंबे समय से घर से दूर रहकर लंबी पीड़ा झेल रहे इन लोगों का असल दर्द तो कुछ और है। इनको जरूरत है कि कोई इनका हाल—समाचार जाने और दु:ख—तकलीफों को साझा करे। दरअसल, आज पूर्व विधानसभा अध्यक्ष व जागेश्वर विधायक गोविंद सिंह कुंजवाल ने लमगड़ा विकासखंड के ग्राम मिरोली, कटक्वालडुगरा के ग्राम सभाओं में बाहरी राज्यों में फंसे प्रवासियों के घर गांव वापसी के बाद एक साथ कैम्पों में रह रहे कैम्पों में रह रहे प्रवासियों का हाल—चाल जान कई सारी दिक्कतों का जायजा लिया।
श्री कुंजवाल ने इस दौरान उनकी वस्तुस्थिति और व्यवसाय के बारे में जानकारी ली। साथ ही कोरोना से बचाव के लिए जरूरी एतिहाती कदम उठाने की अपील की। आलम यह था कि कई बार प्रवासियों से बात कर कुंजवाल भावुक हो पड़े। प्रवासियों का कहना था कि 14 दिन की अवधि पूरी होने के बाद उनके रोजगार की क्या व्यवस्था हो पायेगी ? श्री कुंजवाल ने तत्काल रोजगार गारंटी के माध्यम से काम मिल सकने की बात बताई।

कई ग्राम वासियों ने कहा कि विकासखंड के कर्मचारियों, अधिकारियों, ऐसे आपदा के समय में की प्रधानों व ग्रामीणों का ठीक से सहयोग नहीं कर रहे हैं। इस पर श्री कुंजवाल ने मुख्य विकास अधिकारी से वर्ता करने की बात कही। इस दौरान उनके साथ में लमगड़ा ब्लाक अध्यक्ष दीवान सतवाल, कुंदन बिष्ट, विशन फर्तयाल, अमर सिंह, कमल बिष्ट आदि मौजूद रहे।

🚨 Big Breaking News
हल्द्वानी: 16.44 लाख की स्मैक के साथ बरेली का तस्कर गिरफ्तार, पुलिस का 'ऑपरेशन प्रहार' सफल!
देखें गिरफ्तारी का पूरा वीडियो - कैसे दबोचा गया आरोपी! ⚡
अभी वीडियो देखें (YouTube Shorts)
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments