HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा न्यूजः शराब के साथ एक और शराब पीकर वाहन चलाने में...

अल्मोड़ा न्यूजः शराब के साथ एक और शराब पीकर वाहन चलाने में दो लोग गिरफ्तार

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
जनपद मादक पदार्थों की अवैध बिक्री करने वालों तथा यातायात नियमों को तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा के निर्देश पर हर चैकी व थाना स्तर पर पुलिस सतर्क है। इसी क्रम में चौखुटिया में एक व्यक्ति को दो पेटी शराब के साथ गिरफ्तार किया है, तो दन्या क्षेत्र में नशे में वाहन चलाते दो चालक गिरफ्तार हुए हैं।
चौखुटिया: चौखुटिया थाना पुलिस की उप निरीक्षक ज्योति कोरंगा व कांस्टेबिल वीरेंद्र राय ने विजयनगर स्युठो पुल के पास चेकिंग में हरीश मेहरा पुत्र पूरन सिंह, निवासी झला, पोस्ट धमदेवल, चैखुटिया के कब्जे से 2 पेटी अवैध शराब बरामद की। जिसकी कीमत 9600 रूपये बताई गई है। पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर थाना चैउखुटिया में उसके खिलाफ धारा-60, आबकारी अधिनियम के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।
दन्याः यहां थानाध्यक्ष संतोष देवरानी व इंटरसेप्टर प्रभारी जीवन सामंत ने संयुक्त चेकिंग के दौरान कार संख्या डीएल-2 एजी-3120 के चालक गणेश सिंह पुत्र जीत सिंह, निवासी मुनौली दन्या व वाहन संख्या यूके 01 टीए 0457 के चालक कुंदन सिंह पुत्र शेर सिंह, निवासी गुरुराबांज अल्मोड़ा को मोटर वाहन अधिनिमय के तहत गिरफ्तार कर लिया और उनके वाहन सीज कर लिये। इन दोनों चालकों को पुलिस ने शराब के नशे में वाहन चलाते पकड़ा।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments