बिंदुखत्ता। प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर हर माह की जाने वाली बिन्दुखत्ता ब्लॉक कांग्रेस की पहली बैठक राजकीय प्राथमिक विद्यालय सुभाष नगर के प्रांगण में की गई। बैठक में सुभाष नगर क्षेत्र के बूथों का भी गठन किया गया। सभी कांग्रेसियों ने कांग्रेस को मजबूत करने पर बल दिया और कहा भाजपा सरकार ने क्षेत्र की जनता से जो बिन्दुखत्ता को राजस्व गांव बनाने का वायदा किया था वो अभी भी ठंडे बस्ते मैं है। सभी ने 2022 के चुनाव में धोखेबाज व जनविरोधी भाजपा सरकार को नेस्तनाबूद करने का संकल्प लिया। भाजपा की नीतियों से त्रस्त क्षेत्र के एक वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता दीवान सिंह चौहान द्वारा भाजपा छोड़कर कांग्रेस की सदस्य ली गई। ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कालौनी ने कहा कि अब 2021 में पूरे सालभर लगातार बूथो में बैठकें जारी रहेंगी और लोगों को घर घर जाकर पूर्व में कांग्रेस द्वारा किये गए विकास कार्यो की याद दिलाकर संगठन में जोड़ने का काम किया जाएगा। पूर्व पीसीसी सदस्य हरेंद्र बोरा, हेमवतीनंदन दुर्गापाल व कमल दानू ने भाजपा शासन में क्षेत्र में विकास न होने और युवाओं के साथ रोजगार को लेकर धोखा देने पर चिंता जताई । कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व पीसीसी सदस्य हरेन्द्र सिंह बोरा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद कलौनी, वरिष्ठ कांग्रेसी हेमवती नंदन दुर्गापाल, यूथ विधानसभा अध्यक्ष कमल दानू, महामंत्री केदार दानू, कविराज धामी, पुष्कर दानू, बूथ अध्यक्ष भगवत पांडे, हर्ष बिष्ट, पान सिंह बिष्ट, चंदन बोरा, मोहन कुडाई, हरीश पांडे, रणजीत कनवाल, गोपाल दत्त भट्ट, राज बिष्ट, नंन्दन कन्याल, किशन पांडे, कमल भट्ट, मीना कपिल, मोहन मेहता, बूथ अध्यक्ष राम आसरे, सूर्य प्रताप सिंह व कमल राय सहित कई कांग्रेसी उपस्थित थे।
HomeUttarakhandNainitalबिंदुखत्ता न्यूज: ब्लाॅक कांग्रेस की बैठक में कांग्रेसियों ने लिया भाजपा को...
बिंदुखत्ता न्यूज: ब्लाॅक कांग्रेस की बैठक में कांग्रेसियों ने लिया भाजपा को प्रदेश से उखाड़ फेंकने का संकल्प
By DEEPAK ADMIN
ADVERTISEMENTS
ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

