HomeUttarakhandNainitalपन्तनगर न्यूज : कुछ दल राजनैतिक फायदे के लिये कर रहे किसानों...

पन्तनगर न्यूज : कुछ दल राजनैतिक फायदे के लिये कर रहे किसानों को भ्रमित – शशिकांत मिश्रा

पंतनगर। भारतीय जनता पार्टी के मंडल उपाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा ने विपक्ष पर तीखा हमला करते हुए कहा कि वे राजनीतिक फायदे के लिए किसानों को ‘भ्रमित’ कर रहे हैं। कृषि संबंधी कानूनों से किसानों को उन पाबंदियों से आजादी मिलेगी, जिसका वे दशकों से सामना कर रहे थे। यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में पंतनगर भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा ने कहा कि कहा, ‘ये कानून किसानों को सशक्त बनाने के लिए हैं, लेकिन कुछ राजनीतिक संगठन खासकर कांग्रेस राजनीतिक फायदे के लिए सुधारों का विरोध कर रही है और किसानों को भ्रमित कर रही है।’

ADVERTISEMENTSAd
Advertisement


उन्होंने कांग्रेस पर किसानों को गुमराह करने का आरोप लगाते हुये कहा कि काग्रेंस ने कभी किसानों का हित नहीं देखा, बल्कि हमेशा किसानों को लूटा है।
उन्होंने कहा कि कृषि सुधार कानून का कई किसान संगठनों ने समर्थन भी दिया है जबकि कई किसान संगठन लगातार इसका विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों से बातचीत और समस्या का समाधान करने के लिए हर स्तर पर बातचीत को तैयार है तथा पीएम मोदी भी किसानों की समस्या के समाधान को लेकर हर स्तर पर बातचीत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।
उन्होंने कहा कि 2022 में प्रदेश में एक बार फिर से पीएम मोदी और सीएम त्रिवेन्द्र रावत के विकास कार्यों और नीतियों के आधार पर भाजपा भारी बहुमत से जीत हासिल करेगी और सरकार भी बनायेगी।

ADVERTISEMENTS
भारत का पहला प्राइवेट ऑर्बिटल रॉकेट Vikram-1

🚀 भारत का पहला Private Orbital Rocket

Vikram-1 ने रचा इतिहास • पूरी वीडियो देखने के लिए नीचे क्लिक करें

▶️ अभी वीडियो देखें
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments