HomeUttarakhandAlmoraAlmora News : पुलिस के इंटरसेप्टर वाहन ने ली बेलगाम वाहन चालकों...

Almora News : पुलिस के इंटरसेप्टर वाहन ने ली बेलगाम वाहन चालकों की ख़बर, 174 चालान, 17 वाहनों के डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई

सीएनई रिपोर्टर, अल्मोड़ा
पुलिस के इंटरसेप्टर वाहन द्वारा तेज रफ्तार व नियमों की अनदेखी करने वालों पर नजर रखी जा रही है। बीते 15 दिनों में अभियान के तहत कुल 174 वाहनों का चालान किया गया तथा 17 वाहनों के डीएल निरस्तीकरण की कार्रवाई की गई है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार 08 शराब पीकर वाहन चलाने वाले, 03 ओवर स्पीड, 39 खतरनाक तरीके से वाहन चलाने वाले, 14 मोबाइल में बात करते हुए वाहन चलाने वालों, 05 ओवर सवारी तथा 22 नंबर प्लेट पर नाम पट्टिका लगाने वालों के विरूद्ध कार्रवाई की गई। इसके अतिरिक्त 17 वाहनों के डीएल निर​स्तीकरण की कार्रवाई की गई है। इस अभियान में एसआई जीवन सामंत, प्रकाश सिंह, दुर्गापुरी गोस्वामी आदि शामिल रहे। उल्लेखनीय है कि गत 24 जुलाई 2020 को इस वाहन का शुभारम्भ एसएसपी अल्मोड़ा प्रहलाद नारायण मीणा ने हरी झंडी दिखाकर किया था।

ADVERTISEMENTSAd
ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments