HomeUttarakhandAlmoraअल्मोड़ा : व्यापारी पुत्र ने जहर खा दे दी जान, अस्पताल में...

अल्मोड़ा : व्यापारी पुत्र ने जहर खा दे दी जान, अस्पताल में तोड़ा दम, घर में मचा कोहराम

ADVERTISEMENTS

अल्मोड़ा। यहां नगर के एक प्रतिष्ठित व्यापारी पुत्र ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली है। उसको गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया था, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मिली जानकारी के मुताबिक यहां खजांची मोहल्ला में छोटे लाल का ‘छोटे लाल फ्रूट स्टोर’ नाम से प्रतिष्ठान है। उनका पुत्र गोविंद उम्र 32 साल आज अचानक तड़के सुबह करीब साढ़े तीन बजे कहीं घर से निकल गया। वह बदहवास हालत में बाजर में ही कहीं पड़ा था। कुछ लोग उसे अस्पताल ले आये, जहां उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि गोविंद एक होनहार छात्र भी रहा है। उसने द्वाराहाट के इंजीनियरिंग कालेज से पढ़ाई की थी। उसने किन कारणों के चलते ऐसा कदम उठा लिया फिलहाल उसका पता नही चल सका है। इधर जिला व नगर व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों ने व्यापारी पुत्र के अकास्मिक निधन पर गहरा दु:ख प्रकट करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति हार्दिक संवेदना जताई है।

ADVERTISEMENTS
Deepak Manral
Deepak Manralhttp://creativenewsexpress.com
तीन दशकों के करीब का कार्यानुभव रखने वाले दीपक मनराल पत्रकारिता जगत का एक सम्मानित नाम हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में एक त्रैमासिक पत्रिका के सहयोगी संपादक के रूप में की थी। बीते 25 वर्षों में उन्होंने अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक आज, उत्तरांचल दीप और चारधाम टाइम्स जैसे प्रतिष्ठित समाचार पत्रों में 'ब्यूरो प्रमुख' की महत्वपूर्ण जिम्मेदारियाँ निभाई हैं। वर्तमान में वे 'गंगोत्री अक्षर उजाला पोस्ट' के संपादक हैं और सीएनई (CNE) मीडिया हाउस के संस्थापक व स्वामी के रूप में डिजिटल मीडिया को नई दिशा दे रहे हैं। अपनी निष्पक्ष और ईमानदार पत्रकारिता के लिए पहचाने जाने वाले मनराल आज भी प्रतिदिन 'ग्राउंड ज़ीरो' से जुड़कर सक्रिय पत्रकारिता कर रहे हैं।
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments