HomeBreaking Newsब्रेकिंग उत्तराखंड: पत्नी से अवैध संबंध के शक में कर दी युवक...

ब्रेकिंग उत्तराखंड: पत्नी से अवैध संबंध के शक में कर दी युवक की हत्या, जीजा साले गिरफ्तार

ADVERTISEMENTS

किच्छा। ऊधमसिंहनगर के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में एक युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है दोनों आरोपी आपस में जीजा और साले हैं बताया जा रहा है कि दोनों ने अवैध संबंध के चलते युवक की हत्या कर शव को बहेडी क्षेत्र में गन्ने के खेत मे फेक दिया था। पुलिस ने आरोपियो की निशानदेही पर शव बरामद कर बरेली में पोस्टमॉर्टम कराया। किच्छा के पुलभट्टा थाना क्षेत्र में अवैध सम्बंध के चलते एक ई रिक्शा चालाक ने अपने दोस्त दूसरे ई रिक्शा चालक की हत्या के मामले में थाना पुलिस ने दो आरोपियो को गिरफ्तार किया है। आरोपियो को कोर्ट में पेश करने की तैयारी की जा रही है। 26 दिसम्बर को पुलभट्टा निवासी मुरारी लाल अचानक गायब हो गया था। 27 दिसम्बर को परिजनों ने उसकी गुमशुदगी थाने में दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस ने जाच के दौरान दो आरोपियो से सख्ती से पूछताछ की गयी तो उन्होंने ई रिक्शा चालक की हत्या कर उसे ठिकाने लगाने की बात कबूल की। आरोपियो की निशानदेही पर पुलिस ने देर रात चौकी चुरेली डेम बहेड़ी बरेली दिनपुर जाने वाले मार्ग पर गन्ने के खेत से मृतक का शव बरामद कर लिया। पुलिस के मुताबिक 26 दिसंबर को सुबह 11 बजे मुरारी को दो लोग घर से धान लाने के लिए बुला कर ले गए थे। उसके बाद से वह लापता था। घर न लौटने पर परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने दोनों लोगो को चिन्हित कर कड़ाई से पूछताछ की तो उन्होंने मुरारी की हत्या की बात कबूल ली। पुलिस ने देर रात दोनों की निशानदेही पर चौकी चुरेली डेम बहेड़ी बरेली पहुच कर गन्ने के खेत से बरामद कर लिया। आरोपी धर्मेंद्र ने बताया कि मृतक मुरारी के उसकी पत्नी के साथ अवैध संबंध थे। इसी बात को लेकर धर्मेंद्र ने मुरारी की रस्सी से गला घोंट कर हत्या कर दी। जिसके बाद शव को ठिकाने लगाने के लिए उसने अपने जीजा बंटी का सहारा लिया। आरोपी धर्मेंद्र कुमार और उसका साला बंटी दोनो ही बहेड़ी बरेली के रहने वाले है।
एसएसपी दलीप सिंह कुँवर ने बताया कि 26 दिसम्बर से लापता चल रहे ई रिक्शा चालक का शव बहेड़ी से बरामद किया है। हत्या के पीछे आरोपी की पत्नी से अवैध सम्बंध होना प्रकाश में आया है। दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायलय में पेश किया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments