HomeUttarakhandAlmoraकोरोना ब्रेकिंगः संक्रमण घटा लेकिन मौतों ने डराया, 374 नए केस आए,...

कोरोना ब्रेकिंगः संक्रमण घटा लेकिन मौतों ने डराया, 374 नए केस आए, 13 ने दम तोड़ा, 90 हजारी होने के मुहाने पर उत्तराखंड में कोरोना

देहरादून। प्रदेश में आज कोरोना की रफ्तार कुछ कम पड़ी। आज सूबे में 374 लोगों में कोरेना के संक्रमण की पुष्टि की। इसके उल्टे 416 लोगों की घर वापसी भी हुई। इस राहत वाली खबर के बीच चिंता का सबब पैदा करने वाली खबर यह है कि पिछले 24 घंटे में 13 कोरोना संक्रमितों की जान भी चली गई। इनमें से एक मौत नीलकंठ चिकित्सालय हल्द्वानी में भी हुई है। इस प्रकार उत्तराखंड में कुल संक्रमण 89218 तक जा पहुंचा है। जबकि 81154 लोग कोरोना को हराकर घर लौट चुके हैं। प्रदेश में अभी 5444 लोग कोरोना का इलाज करा रहे हैं। हल्द्वानी ब्रेकिंग : आरटीओ रोड पर जयदेवपुर में साड़ी को फंदा बनाकर झूली युवती, मौत

ADVERTISEMENTSAd

आज देहरादून में 152, नैनीताल में 53, हरिद्वार में 42, उत्तरकाशी में 36, यूएस नगर में 20, पिथौरागढ़ में 19, बागेश्वर में 15, पौडी में 11, चंपावत में 9, रूद्रप्रयाग में 7, चमोली में छह, अल्मोड़ा में 3 और टिहरी में एक व्यक्ति मे कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है।

आज एम्स ऋषिकेश में एक, कलाश चिकित्सालय देहरादून में 2, श्रीमहंत इंद्रेश चिकित्सालय देहरादून में 2, मैक्स चिकित्सालय देहरादून में 3, हिमालयन चिकित्सालय जौलीग्रांट में एक, जय मैक्सवेल चिकित्सालय हरिद्वार में एक, नीलकंठ चिकित्सालय में एक, सीएचसी गैरसैंण में एक, और जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी में एक व्यक्ति ने दम तोड़ा।

हल्द्वानी ब्रेकिंग : आरटीओ रोड पर जयदेवपुर में साड़ी को फंदा बनाकर झूली युवती, मौत

ADVERTISEMENTS
RELATED ARTICLES

Leave a reply

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments